फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 MC Stan gives live rapping performance on New Year Eve Sajid Khan Archana gautam Priyanka Shiv

Bigg Boss 16: नए साल पर एमसी स्टैन ने दी लाइव परफॉर्मेंस, रैपर इक्का और सीधे भी पहुंचे घर के अंदर

Sun, 01 Jan 2023 11:34 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 11:34 PM IST
सार

कलर्स टीवी द्वारा जारी प्रोमो में एमसी स्टैन के साथ इक्का, सीधे मौत जैसे रैपर नजर आने वाले हैं।  इस दौरान सभी रैपर अपने फैंस के आगे और बिग बॉस के प्रतियोगियों के साथ ट्यूनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। एमसी स्टैन को लाइव परफॉर्मेंस करते देख सभी लोग नए साल के पहले दिन का मजा ले रहे थे।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 MC Stan gives live rapping performance on New Year Eve Sajid Khan Archana gautam Priyanka Shiv
Bigg Boss 16 - फोटो : social media

विस्तार

बिग बॉस का हर सीजन अपने कंटेस्टेंट के कारण चर्चा में बना रहता है। इस बार भी बिग बॉस 16 अपने मनोरंजन और घर के अंदर हो रहे कंटेस्टेंट के बीच झगड़ों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। बिग बॉस के आने वाले नए एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार लाइव रैप परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी। इसमें एमसी स्टैन और जाने माने रैपर अपने फैंस के आगे लाइव शो करते हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन


एमसी स्टैन के साथ इक्का और सीधे ने दी लाइव परफॉर्मेंस
कलर्स टीवी के द्वारा जारी प्रोमो में एमसी स्टैन के साथ  इक्का, सीधे मौत जैसे रैपर नजर आने वाले हैं।  इस दौरान सभी रैपर अपने फैंस के आगे और बिग बॉस के प्रतियोगियों के साथ ट्यूनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। एमसी स्टैन को लाइव परफॉर्मेंस करते देख सभी लोग नए साल के पहले दिन का मजा ले रहे थे। एमसी स्टैन के द्वारा फैंस के सामने रैप कर उनका मनोरंजन किया गया। इसके अलावा घर के सभी सदस्य जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Karan Johar: सात साल बाद डायरेक्शन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं करण जौहर, वीडियो साझा कर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


नए एपिसोड में दिखेंगे धर्मेंद्र
नए एपिसोड में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, करण कुंद्रा, राजीव अदतिया और होस्ट सलमान खान के साथ साल 2022 का आखिरी दिन जश्न मनाते दिखाई देंगे। वहीं, आने वाले एपिसोड में विकास मनकतला को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- Fawad Khan: मौला जट्ट की भारत में रिलीज को लेकर पहली बार सामने आया फवाद का बयान, बोले- इससे सुधर जाएंगे रिश्ते

विकास को दिखाया बाहर का रास्ता
बाहर निकलने के बाद विकास ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें घर से इतनी जल्दी बेदखल होने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि घर में लगभग तीन सप्ताह बिताएं है और उनकी अभी तक की यात्रा काफी अच्छी रही है। उन्होंने कहा कि घर से निकलने पर हैरान हूं, लेकिन नया साल परिवार के लोगों के साथ बिताने को मिलेगा, इसके लिए खुशी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed