Bigg Boss 16: राशन के लिए बिग बॉस में हुआ आखिरी टास्क, अर्चना की वजह से घरवालों ने गंवाया खाना
बिग बॉस के ताजा एपिसोड में राशन टास्क देखने को मिला, लेकिन अर्चना गौतम की जिद्द की वजह से इस कार्य को बीच में ही रद्द करना पड़ा।
विस्तार
बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले जल्द होने वाला है, लेकिन उससे पहले घर का माहौल बिलकुल बदल चुका है। सुंबुल के घर से बाहर निकलने के बाद अब इस शो में मात्र छह सदस्य ही बचे हैं। ताजा एपिसोड में बिग बॉस में बहुत कुछ देखने को मिला। शो की शुरुआत में एक तरफ मंडली तो दूसरी तरफ अर्चना, शालीन और प्रियंका एक दूसरे ग्रुप के बारे में बात करते नजर आते हैं।
शो में आगे शेखर सुमन सभी घरवालों अपने अंदाज में रोस्ट करते नजर आए। इस दौरान शेखर सभी घरवालों को खूब हंसाते भी हैं। इसके बाद एपिसोड में आगे शेखर सभी कंटेस्टेट्स से मिलने घर के अंदर भी जाते हैं। शो में आगे राशन के लिए टास्क भी देखने को मिलता है। बिग बॉस सभी को गार्डन एरिया में बुलाते हैं औऱ बताते हैं कि सभी को एक दूसरे को रैंक करना है कि इस शो को जीतने का हकदार होना है। सभी को एक नंबर एक से लेकर छह तक एक दूसरे को रैंक करना होता है। जिसके बाद उसी हिसाब से घरवालों राशन मिलेगा।
शो आगे सभी एक दूसरे का नाम लेते नजर आते हैं। आगे, अर्चना का चौथे नंबर पर नाम आता है लेकिन वह इस नंबर पर जाने से इनकार कर देती हैं। जिसकी वजह से यह कार्य रद्द हो जाता है। टास्क रद्द हो जाने के बाद बिग बॉस अपने वादे के मुताबिक घरवालों को कॉमन राशन दे देते हैं। शो में आगे सभी घरवाले अर्चना को खूब खरी-खरी सुनाते हैं।