फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Khatron Ke khiladi host Rohit Shetty enters in BB house to make finale week tough top 5 finalists

Bigg Boss 16: फिनाले से ठीक पहले 'बिग बॉस 16' में नए 'खतरे' ने दी दस्तक, इस शख्स की एंट्री देख सभी रह गए दंग

Fri, 10 Feb 2023 10:17 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 10 Feb 2023 10:17 AM IST
सार

'बिग बॉस 16' में रोहित शेट्टी की एंट्री होने जा रही है। रोहित शेट्टी घरवालों के लिए क्या नया खतरा लेकर आने वाले हैं यह तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता लगेगा।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Khatron Ke khiladi host Rohit Shetty enters in BB house to make finale week tough top 5 finalists
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

'बिग बॉस 16' के फिनाले वीक का हर दिन बिग बॉस और भी ज्यादा मुश्किल बनाने में लगे हैं। रोज आते नए-नए ट्विस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स की जर्नी दिखाने के बाद बिग बॉस शो में एक और ट्विस्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, शो में एक ऐसे खतरे की एंट्री होने जा रही है, जो सभी घरवालों की आंखें खुली की खुली छोड़ने वाला है। यह कोई टास्क होगा या कोई नया शख्स.....चलिए बताते हैं आपको।

विज्ञापन

बीबी हाउस में नए खतरे ने दी दस्तक
शालीन भनोट, प्रियंका चौधरी का बिग बॉस में अब तक का सफर दिखाने के बाद अब बिग बॉस अर्चना गौतम, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन की जर्नी दिखाने वाले हैं। लेकिन अपकमिंग एपिसोड में सफर दिखाने के अलावा भी बहुत कुछ होने वाला है, जो शो में नया ट्विस्ट लाएगा। 'बिग बॉस 16' में एक ऐसा शख्स एंट्री मारने वाला है, जो सभी के लिए नया खतरा लाएगा। यह हम नहीं बल्कि बिग बॉस का नया प्रोमो कह रहा है। दरअसल, मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें बिग बॉस घर वालों से कहते नजर आ रहे हैं कि घर में बहुत बड़ा खतरा आ रहा है....इतने में ही रोहित शेट्टी घर में धमाकेदार एंट्री मारते हैं। 
विज्ञापन

Kamya Punjabi: 'रेत' की तरह बिखर रहा था काम्या का 'अस्तित्व', फिर जिंदगी में आकर शलभ बोले- कहो न प्यार है...
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित शेट्टी ने मारी धमाकेदार एंट्री
लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया कि पहले बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में अर्चना, शिव और एमसी स्टैन की जर्नी को दिखाया गया और उसके बाद फिनाले से ठीक पहले घर में फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी आते हैं। वह घरवालों के लिए एक 'खतरा' लेकर आ रहे हैं। क्या घर में कोई टास्क होगा या फिर एलिमिनेशन! ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा।  बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट से कहते हैं घर में बहुत बड़ा खतरा आ गया है। वे सभी को गार्डन एरिया में आने का आदेश देते हैं। वहीं पर रोहित शेट्टी कांच तोड़कर ग्रैंड एंट्री मारते हैं, जिसे देख सभी चौंक जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed