Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में लगी सब्जी और राशन की मंडी, इन तीन सदस्य हुए टास्क से बाहर
बिग बॉस में आज घरवालों के लिए बी.बी. की मंडी लगी। दरअसल यह एक नॉमिनेशन टास्क था, जिसमें पांच राउंड थे और हर राउंड में घर के दो-दो सदस्यों को भेजा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बिग बॉस 16' के घर में हर रोज किसी न किसी बात पर हंगामा देखने को मिलता ही रहता है। आज घरवालों के लिए बी.बी. की मंडी लगी। दरअसल यह एक नॉमिनेशन टास्क था, जिसमें पांच राउंड थे और हर राउंड में घर के दो-दो सदस्यों को भेजा गया। जिसके बाद देखने को मिला नया ट्विस्ट और जमकर झगड़ा।
दरअसल बिग बॉस की मंडी में जो भी सदस्य शॉपिंग करने गए उन्हें बिग बॉस ने बताया कि पांच चीजों के बदले वह किसी एक को नॉमिनेट कर सकते हैं, वहीं दस चीजों के बदले वह किन्हीं दो सदस्यों को नॉमिनेट कर सकते हैं, लेकिन बाहर जाकर वह यह बात किसी और से साझा नहीं करेंगे। जिसके बाद नॉमिनेशन प्रक्रिया चली। तो चलिए जानते हैं कि किसने किसे किया नॉमिनेट।
South Cinema: अजित कुमार और थलपति विजय की तुलना पर तृषा कृष्णन ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- नंबर गेम कुछ ऐसा है..
बिग बॉस के घर के ये सदस्य हुए नॉमिनेट
बी.बी. मंडी के पहले राउंड में अर्चना ने श्रीजिता और शिव ठाकरे ने विकास मानकतला को नॉमिनेट किया। वहीं टीना ने प्रियंका चाहर चौधरी को, निमृत अहलूवालिया ने सुंबुल तौकीर को, प्रियंका ने निमृत को, शालीन भनोट ने सौंदर्या शर्मा को, साजिद खान ने टीना दत्ता को, सौंदर्या ने शालीन भनोट को नॉमिनेट किया। इस तरह से घर के 8 सदस्य इस बार बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।
Year Ender 2022: इस साल इन फिल्मों नजर आईं समलैंगिकों और किन्नरों की कहानी, इन सितारों ने दिखाया दम
ये तीन सदस्य झगड़े की वजह से हुए घर से बाहर
तीसरे राउंड के दौरान श्रीजिता सुंबुल और विकास मानकतला बाहर हो गए। क्योंकि सुंबुल और विकास दोनों ही मंडी में जाने पर अड़ गए, जबकि दो ही लोग अंदर जा सकते थे। दोनों में इस दौरान जबरदस्त तरीके से लड़ाई देखने को मिली। इसके बाद बिग बॉस ने तीसरा राउंड रद्द करने के साथ ही तीनों को टास्क से बाहर भी कर दिया।