Bigg boss 16: ड्यूटी को लेकर अर्चना की मनमानी ने बिगाड़ा घर का माहौल, घरवालों ने उठाकर फेंक दिया सारा सामान
मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अर्चना गौतम पर सभी घरवाले भड़कते नजर आ रहे हैं। अर्चना ने ड्यूटी करने के लिए मना कर दिया है, जिसके बाद से ही घर का माहौल बिगड़ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में आए दिन लोगों के बीच लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट ऐसी हरकत कर देते हैं कि घर में बवाल खड़ा हो जाता है। शुरुआत से ही अर्चना गौतम बाकी घरवालों का घर में जीना दुश्वार कर रही हैं और अब उनके बर्ताव से सभी परेशान हो गए हैं। अब अर्चना के ड्यूटी न करने की वजह से घर का माहौल एक बार फिर बिगड़ गया है।
दरअसल, साजिद खान इस हफ्ते कैप्टन यानी राजा बने हैं और उन्होंने सभी कंटेस्टेंट को अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग कमरे दिए हैं। शाही शेफ और राजा के खास लोगों को छोड़कर सभी को घर का काम करना है, लेकिन अब अर्चना गौतम घर की ड्यूटी करने से मना कर रही हैं। ऐसे में सभी घरवालों का पारा बढ़ गया। प्रोमो में दिखाया गया है कि साजिद अर्चना के ड्यूटी न करने पर कहते हैं कि उन्हें काम करना होगा और अगर वह नहीं करेंगी तो सजा मिलेगी। इस पर प्रियंका भी साजिद का सपोर्ट कहती हैं और कहती हैं अगर आप घर का काम नहीं कर रहे हैं, तो आप घर में भी नहीं रह सकते हैं।
Ibrahim Ali Khan: करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, जानें पूरी डिटेल्स
View this post on Instagram
अर्चना के बर्ताव से पूरा घर परेशान है और ऐसे में साजिद शिव ठाकरे को अर्चना का सामान बाहर फेंकने का आदेश देते हैं। इस पर शिव अर्चना को काम करने के लिए 20 मिनट का समय देते हैं। लेकिन अर्चना कह देती हैं कि मेरा जो मन करेगा वो करूंगी। इस पर सारे घरवाले ठान लेते हैं कि वह अब अर्चना की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेंगी। शिव और अंकित मिलकर अर्चना का बैड पूरा खराब कर देते हैं, तो सारे कपड़े उठाकर भी बाहर जेल में फेंक देते हैं। अब देखना होगा कि घरवालों और अर्चना के बीच ड्यूटी को लेकर बात किस हद तक पहुंचती है।
Shraddha Murder Case: 'श्रद्धा की आत्मा आए और इसके 70...', निर्मम हत्या मामले में आगबबूला हुए राम गोपाल वर्मा
बता दें कि इस सीजन में कंटेस्टेंट को कई बार खुलेआम सिगरेट पीते हुए देखा गाय है। बिग बॉस के कई बार चेतावनी देने के बाद भी जब कंटेस्टेंट नहीं सुधरे तो बिग बॉस ने उन्हें सजा सुना दी। 'बिग बॉस' की तरफ से सिगरेट रूम को बंद कर उस पर लिखा गया, 'हम बेवकूफ हैं।' इसके बाद सभी कंटेस्टेंट दर्शकों से माफी मांगते नजर आए।
Nysa Devgan: तो ये है नीसा देवगन के ट्रांसफॉर्मेशन का राज! मां काजोल ने किया खुलासा