Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी को 'आंटी' कहने पर करण कुंद्रा ने मांगी माफी, कहा- तुम्हें तोड़ने की कोशिश…
इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो में करण शमिता शेट्टी को 'आंटी' करने के लिए माफी मांगते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी के सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। इस शो में कंटेस्टेंट्स की दोस्ती से ज्यादा उनकी लड़ाई के किस्से मशहूर हो जाते है। इस सीजन को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन अब तक कई सारी लड़ाईयां सामने आ चुकी हैं तो वहीं कई विवाद जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो के बीते एक एपिसोड में, घर में हुए लड़ाई-झगड़े के बाद करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी को 'आंटी' कह दिया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।
दरअसल, टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने शमिता को आंटी बुला दिया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर एज शेमिंग को लेकर करण बुरी तरह ट्रोल हुए थे। इन सबकी शुरूआत जय और प्रतीक की लड़ाई से हुई थी, जिसके बाद करण ने शमिता को आंटी कह दिया।
वहीं, अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण अपनी इस गलती के लिए शमिता से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में करण और शमिता शांति से एक-दूसरे से बात कतरते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शमिता करण से कहती हैं कि उन्होंने उन्हें टारगेट किया था।
So KK & #ShamitaShetty had a normal convo about what happened yday. He told her that she was his target bcoz only she could break N & P. He explained what their plan was & admitted that his opinion about her changed. She appreciated his/their team’s game.
— 🅅🄸🄿🅂 🦋🎨 (@gilmorexgurl) October 7, 2021
Part 1 pic.twitter.com/tGsNcsABp2
इस पर अपना पक्ष रखते हुए करण ने कहा कि वे सिर्फ उन्हें तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, जो काफी हद तक कामयाब भी रहा। इस पर शमिता शेट्टी करण कुंद्रा की तारीफ करती दिखती हैं। इसके बाद करण कुंद्रा शमिता से माफी भी मांगते हुए उन्हें ‘सॉरी’ भी कहते हैं।
Part 2
— 🅅🄸🄿🅂 🦋🎨 (@gilmorexgurl) October 7, 2021
Here #KaranKundrra apologized to #ShamitaShetty
Credit where due, I appreciate the fact that they had this convo and that he apologized.
IDK what the future holds though coz they’re both strong and could fight again. BB will make sure they do. pic.twitter.com/L3U7QUTVm3
शो के आज के एपिसोड की बात करें तो प्रतीक सहजपाल की एक गंदी हरकत की वजह से एक बार फिर घर वाले उनके खिलाफ हो गए हैं। वहीं, बिग बॉस के आदेशानुसार जंगलवासियों ने शमिता, निशांत और प्रतीक में से शमिता शेट्टी को सीजन के पहले कप्तान के तौर पर चुन लिया है।