Bigg Boss 15: बप्पी लहरी के आने से बिग बॉस के घर में मचा धमाल, फराह खान ने अफसाना से पूछा- मैं भी तुझे बूढी लगती हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के इतिहास में ऐसा कम ही हुआ है जब एलिमिनेशन टाला गया हो। इस शनिवार वीकेंड के वार में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दशहरा के मौके पर फराह खान ने घरवालों को गिफ्ट दिया और बताया कि हफ्ते घर से कोई भी बाहर नहीं होने वाला है।
घरवालों के लिए सरप्राइज
रविवार को बप्पी दा बिग बॉस शो में बतौर मेहमान पहुंचे। इस शो में उनके इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया। इस दौरान अफसाना खान का परिचय कराते हुए सलमान ने उन्हें 'फीमेल बप्पी दा' कहकर चिढ़ाया।
ईशान के प्रपोजल ने किया समा रोमांटिक
ईशान सहगल ने शमिता शेट्टी और विशाल कोटियन के रेडियो शो के दौरान मीशा अय्यर को प्रपोज कर शो को दिया रोमांटिक ट्विस्ट। मीशा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वह भी उनसे प्यार करती हैं। हालांकि सलमान ने बाद में जब ईशान से पूछा कि उन्होंने यह क्या किया, तो जवाब में उन्होंने कहा कि वह इस रिश्ते को पक्का बनाना चाहते हैं और ऐसा करने का यह सबसे सही मौका था। मीशा ने कहा कि वह प्रस्ताव से पूरी तरह अचंभित नहीं थीं क्योंकि ईशान अक्सर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते आए हैं।
शो में आगे सलमान ने घरवालों से सवाल- जवाब किए। यह एक खेल था जिसमें प्रतिभागी से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर से यदि अधिकांश अन्य प्रतिभागी सहमत नहीं होते हैं, तो उस पर पर एक बाल्टी मिट्टी का पानी डाला जाएगा। सबसे पहले जाने वाले विशाल थे और सलमान ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि करण कुंद्रा खेल में आगे बढ़ने के लिए दूसरों का उपयोग करते हैं।
वहीं शमिता से पूछा गया कि क्या तेजस्वी बिना किसी उद्देश्य से तर्क- वितर्क करती हैं जिस पर उन्होंने जवाब दिया नहीं। आगे जय भानुशाली से पूछा गया कि क्या शमिता शेट्टी बॉसी हैं। जवाब में उन्होंने हां कहा लेकिन बाकी लोग उनसे सहमत नहीं थे। जिस पर उन्होंने मजाक में उनसे पूछा कि क्या उन्होंने शमिता को बिग बॉस ओटीटी पर नहीं देखा।
फराह ने शो में लगाए चार चांद
शो में चार चांद तब लग गया जब फिल्म निर्माता फराह खान घर में आईं और प्रतिभागियों के साथ जमकर मस्ती री। उन्होंने घरवालों को उनकी परफॉर्मेंस के हिसाब से रैंकिंग दी। फराह खान ने इस दौरान जय भानुशाली को कहा कि वह अपना ट्रैक खो रहे हैं। फराह ने इसके अलावा मायशा अय्यर और ईशान सहगल को अपने आप पर काबू रखने के लिए भी कहा। इसके बाद मजाक करते हुए फराह ने कहा कि ईशान सहगल घर से बेघर हो गए हैं जिसे सुन मायशा अय्यर जोर-जोर से रोने लगीं। इस दौरान फराह खान ने बताया कि दशहरा की वजह से एलिमिनेशन नहीं हो रहा है। शमिता शेट्टी के खिलाफ टिप्पणी के लिए फराह ने अफसाना खान की भी टांग खींची, कहा, "मैं भी तुझे बूढी लगती हूं।"
भुवन भाम का ढिंढोड़ा प्रमोशन
शो में भुवन भाम भी नजर आए। उन्होंने अपने आने वाले शो ढिंढोड़ा के लिए जनता से प्यार और आशीर्वाद मांगा। ये एलिमिनेशन वीक है। इस हफ्ते घर से कोई एक बेघर होगा।