फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bharti Singh Revealed The Winner Name Of Laughter Chef 2

Laughter Chef 2: भारती सिंह ने किया ‘लाफ्टर शेफ 2’ के विनर का खुलासा, बोलीं- ‘सोच नहीं सकते किसने जीता शो?’

Fri, 27 Jun 2025 10:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 27 Jun 2025 10:09 PM IST
सार

रियालिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ खत्म होने वाला है, इस सीजन का विनर कौन होगा? इसके बारे में भी जल्द ही पता चल जाएगा। हाल ही में पैपराजी से बातचीत करते हुए भारती सिंह ने गलती से विनर का नाम बता दिया। जानिए, कौन बना है ‘लाफ्टर शेफ 2’ का विनर? 

विज्ञापन
Bharti Singh Revealed The Winner Name Of Laughter Chef 2
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@bharti.laughterqueen

विस्तार

भारती सिंह रियालिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ को होस्ट करती हैं। इस शो को अपने मजाकिया अंदाज खास बनाती हैं। दर्शकों को भी यह शो और भारती की कॉमेडी काफी पसंद है। जल्द ही यह शो खत्म हो जाएगा। विनर के बारे में अभी तक कोई हिंट नहीं था मगर भारती ने बातों-बातों में ‘लाफ्टर शेफ 2’ के विनर का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन


क्या ये है ‘लाफ्टर शेफ 2’ के विनर 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारती सिंह पैपराजी से बात कर रही हैं। इस दौरान उनसे सवाल किया जाता है कि शो का विनर कौन है? इस पर हड़बड़ी में भारती के मुंह से कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह का नाम निकलता है। वह खुद को संभालती हैं और कहती हैं, ‘आपको यकीन नहीं होगा कि शो का विनर कौन है? सोच नहीं सकते हो कि किसने जीता है शो? आखिर में दो स्पेशल डिश बनानी थी और डबल स्टार मिलने पर जीतना मुमकिन हो सकता था।’ जबकि इसी वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स एल्विश यादव का नाम बतौर विनर लिख रहे हैं। दरअसल, पिछले दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर पर वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश यादव ‘लाफ्टर शेफ 2’ की ट्रॉफी हाथ में लिए दिखे, उनके साथ करण कुंद्रा भी खड़े थे। अब देखना होगा? असल में विनर कौन होगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


क्या अली गोनी नहीं बने विनर
वायरल वीडियो में आगे भारती सिंह से पैपराजी सवाल करते हैं, ‘क्या अली गोनी विनर नहीं बने हैं?’ इस बात से भारती इंकार करती हैं। अली गोनी का नाम इसलिए भी विनर के तौर पर सामने आ रहा था क्योंकि सभी कंटेस्टेंट्स में वह अकेले हैं, जो खाना बनाने में एक्सपर्ट हैं।  
ये खबर भी पढ़ें: Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह ने ‘लाफ्टर शेफ 2’ में ली पैपराजी की क्लास, किस बात को लेकर जाहिर की नाराजगी? 

शो में ये सेलिब्रिटी भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आए 
लाफ्टर शेफ 2’ में बतौर कंटेस्टेंट कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह, इंफ्लुएंसर एल्विश यादव, एक्टर करण कुंद्रा और अली गोनी, एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और रुबीना दिलैक नजर आती हैं। इनके अलावा भी कई सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट शो में दिखते हैं। कई बॉलीवुड एक्टर्स भी इस शो में अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने आते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed