फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bharti Singh Asked Paparazzi Why Do They Take Videos Of Actresses From Back Side

Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह ने ‘लाफ्टर शेफ 2’ में ली पैपराजी की क्लास, किस बात को लेकर जाहिर की नाराजगी?

Fri, 27 Jun 2025 07:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 27 Jun 2025 07:28 PM IST
सार

भारती सिंह अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में इस कॉमेडियन ने पैपराजी को ‘लाफ्टर शेफ 2’ में बुलाया और उनकी जमकर क्लास ली। अपनी एक खास नाराजगी को मजाकिया अंदाज में ही भारती ने पैपराजी के सामने बयां कर दिया। 

विज्ञापन
Bharti Singh Asked Paparazzi Why Do They Take Videos Of Actresses From Back Side
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

विस्तार

भारती सिंह काफी समय से कुकिंग-कॉमेडी रियालिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ को होस्ट कर रही हैं। हाल ही में इस शो के सेट पर कई पैपराजी को एक साथ बुलाया गया। इस मौके का भरपूर फायदा भारती ने उठाया। पैपराजी से मजाकिया अंदाज में एक जरूर सवाल पूछ लिया? जो खासकर एक्ट्रेसेस को लेकर था? जानिए, आखिर क्या सवाल किया भारती सिंह ने? 

विज्ञापन


भारती ने पूछा- एक्ट्रेसेस की बैक साइड से फोटो क्यों लेते हो? 
कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर ‘लाफ्टर शेफ 2’ का एक प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें भारती सिंह ने फनी स्टाइल पैपराजी से पूछा- आप लोग जब किसी एक्ट्रेस को टाइट ड्रेस में देखते हो तो उनकी बैक साइड की वीडियो, फोटो जूम करके क्यों लेते हो? और लिखते हो- Guess Who? 
विज्ञापन


क्या भारती ने अपनी नाराजगी जाहिर की है 
आगे प्रोमो में भारती एक पैपराजी को उठाती हैं और उन्हें चलने को कहती हैं। जब वह पैपराजी वॉक करता है तो भारती बैक साइड से उसका वीडियो बनाकर उसे दिखाती है। यह देखकर पैपराजी खूब हंसते हैं। मगर भारती ने कहीं ना कहीं मजाकिया अंदाज में इस प्रॉब्लम को हाईलाइट जरूर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Laughter Chefs 2: ‘लाफ्टर शेफ 2’ पहुंचे तो ट्रोल हुए अभिनव अरोड़ा, यूजर्स बोले- रोस्ट और वायरल दोनों होगा 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


खत्म होने वाला है ‘लाफ्टर शेफ 2’
खबर है कि शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ जल्द ही बंद होने वाला है। इसकी जगह दूसरा शो चैनल पर आएगा। ‘लाफ्टर शेफ 2’ में बतौर कंटेस्टेंट कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, इंफ्लुएंसर एल्विश यादव, एक्टर करण कुंद्रा, एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और रुबीना दिलैक नजर आती हैं। भारती सिंह की बात करें तो वह टीवी पर कई शोज को होस्ट करती हैं, साथ ही यूट्यूब पर अपना व्लॉग चैनल भी चलाती हैं। लाइफस्टाइल व्लॉग बनाकर फैंस के साथ साझा करती हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed