Ashnoor Kaur: ‘हम वापस आ गए’, अशनूर कौर ने जैन इमाम संग शेयर किया वीडियो; फैंस ने दिया रिएक्शन
सीरियल ‘सुमन इंदाैरी’ के लीड कपल सुमन और तीरथ यानी अशनूर कौर और जैन इमाम ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंन दीवाने हो गए हैं। दाेनों को इस अंदाज में देखकर फैंस ने भी जमकर रिएक्शन दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अशनूर कौर और जैन इमाम की बॉन्डिंग जगजाहिर है। दोनों सीरियल ‘सुमन इंदौरी’ के सेट पर पर तो खूब मस्ती-मजाक के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका यही अंदाज देखने को मिला है। हाल ही में अशनूर कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो जैन इमाम के साथ पोस्ट किया है।
शकीरा के गाने पर डांस करते दिखे अशनूर और जैन इमाम
अशनूर कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें जैन और वह डांस करते नजर आ रहे हैं। शकीरा के हिट सॉन्ग ‘वाका वाका’ में दोनों थिरकते नजर आ रहे हैं। डांस करते हुए भी दोनों का मस्ती भरा अंदाज नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
फैंस ने दिए प्यार भरे रिएक्शन
अशूनर कौर और जैन इमाम के इस डांस वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर लिखती है, ‘अशनूर और जैन बेस्ट हैं, आइकॉनिक पेयर हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपकी यह रील तो किसी जादू के जैसे है।’ कई लोगों ने सीरियल ‘सुमन इंदौरी’ को मिस करने की बात की है। कुछ महीनों पहले ही यह सीरियल ऑफ एयर हुआ। ये खबर भी पढ़ें: Kumkum Bhagya: क्या 11 साल बाद बंद होगा एकता कपूर का 'कुमकुम भाग्य', इस वजह से चैनल ने लिया यह फैसला
क्या ये कमबैक का हिंट है
जो वीडियो अशनूर कौन ने जैन इमाम के साथ शेयर किया है, उस पर ‘हम वापस आ गए’ लिखा है। क्या फैंस के लिए यह कोई हिंट है। क्या ‘सुमन इंदौरी’ का पार्ट 2 दर्शकों को देखने काे मिलेगा। इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं है।