अमर उजाला
Fri, 21 March 2025
‘अनुपमा’ सीरियल को महिला दर्शक काफी पसंद करती हैं। सीरियल में अनुपमा के किरदार को अभिनेत्री रुपाली गांगुली निभा रही हैं।
अभिनेत्री को असल जिंदगी में क्या पसंद है? इस बारे में जानने की उत्सुकता भी महिला दर्शकों के बीच देखी जाती है।
हाल ही में रुपाली ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें अपनी पसंदीदा चीजों का जिक्र किया।
रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर साझा की गई लिस्ट में बताया कि वह चाय की शौकीन हैं। साथ ही उन्हें आइसक्रीम खाने का भी शौक है।
रुपाली एक डॉग लवर भी हैं इसलिए उन्होंने डाॅग्स के लिए अपने लगाव की बात को भी लिस्ट में बताया है।
वसंत का मौसम भी अभिनेत्री रुपाली गांगुली को खूब भाता है। साथ ही कॉमेडी शो देखना भी उन्हें अच्छा लगता है। हॉरर फिल्मों की भी वह शौकीन हैं।
अपनों के साथ बाहर जाकर डिनर करना भी ‘अनुपमा’ सीरियल की रुपाली को खूब पसंद है।
हाल ही में रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर रहा। इस बात की भी अभिनेत्री को काफी खुशी है।
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा की शादी की तैयारियां क्या हो चुकी हैं शुरू? अभिनेत्री के भाई ने दिया हिंट