{"_id":"6416d9900b34e899870c6429","slug":"anjali-arora-munawar-farooqui-appear-together-in-bigg-boss-reunion-party-shiv-thackeray-shared-video-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anjali-Munawar: क्या अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी में हुई दोस्ती? बिग बॉस की रीयूनियन पार्टी में दिखे साथ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Anjali-Munawar: क्या अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी में हुई दोस्ती? बिग बॉस की रीयूनियन पार्टी में दिखे साथ
Sun, 19 Mar 2023 03:14 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Sun, 19 Mar 2023 03:14 PM IST
सार
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट शिव ठाकरे ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है, जिसमें उनके साथ अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी एक साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Anjali Arora Munawar Farooqui
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप' में मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा की लव स्टोरी ने फैंस का ध्यान काफी ज्यादा खींचा था। इस दौरान दोनों ने शो में एक फेक लव एंगल क्रिएट भी किया था। उनके इस लव एंगल की वजह से फैंस ने उन्हें कपल मान लिया था और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भाभी तक कहने लगे थे। हालांकि शो खत्म होने के बाद ये दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे से पूरी तरह से अलग हो गए थे। दोनों ने एक दूसरे से बात तक करना बंद कर दिया था। हाल में ही दोनों को एक पार्टी के दौरान एक साथ में देखा गया है।
विज्ञापन
बिग बॉस रीयूनियन पार्टी में दिखे साथ में
बिग बॉस की रीयूनियन पार्टी 18 मार्च को हुई थी। पार्टी में इस सीजन के कई कंटेस्टेंट्स नजर आए थे,जिसमें विशाल कौटियान, साजिद खान, अब्दू रोजिक, सौंदर्या शर्मा, सुम्बुल तौकीर खान और प्रतीक सहजपाल जैसे स्टार थे। इस पार्टी में कुछ नॉन बिग बॉस कंटेस्टेंट्स भी थे जैसे उल्का गुप्ता, विशाल की गर्लफ्रेंड, अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी। इस पार्टी में दोनों साथ नहीं दिखे, लेकिन एक ग्रुप फोटो में ये दोनों स्टार्स एक साथ दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
Taapsee Pannu: साड़ी के एक ब्रांड ने तापसी को कर दिया था रिजेक्ट? एक्ट्रेस ने साझा किया दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
अलग-अलग दिखे मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा
बिग बॉस 16 के रनर अप शिव ठाकरे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में तरफ मुनव्वर खड़े थे तो दूसरी तरफ अंजलि अरोड़ा। दोनों ही स्टार्स के बीच साजिद, सुम्बुल, शिव और उल्का थी। इन दोनों ही स्टार्स के बीच कोई बात हुई या नहीं, इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। लेकिन हां एक वीडियो जरूर सामने आया है, जिसमें अंजलि, सौंदर्या शर्मा और शिव ठाकरे के साथ डांस कर रही हैं। इस वीडियो को भी बिग बॉस 16 के रनर अप शिव ठाकरे ने ही शेयर किया है।
एक-दूजे के प्यार में खोए दलजीत-निखिल