एक-दूजे के प्यार में खोए दलजीत-निखिल टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर निखिल पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं दलजीत कौर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शादी के बाद एक वीडियो साझा किया है इस वीडियो में एक्ट्रेस लगेज ट्रॉली में बैठी हुई हैं और उनके पति निखिल उसे खींचते हुए लेकर जा रहे हैं इस दौरान एक्ट्रेस बाय बाय करते हुए और मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा-दुनिया भर के कई एडवेंचरस जगहों में से एक, पहली बार हम मिस्टर एंड मिसेज पटेल बन कर हनीमून पर चल पड़े वीडियो पर फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं और उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं इस वीडियो के अलावा एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं एक्ट्रेस ने पति के साथ सेल्फी लेते हुए फोटो साझा की है, जिसके कैप्शन में लिखा है फर्स्ट ऑफ मेनी सेल्फी ऑफ हनीमून आपको बता दें कि एक्ट्रेस की पहली शादी शालीन भनोट संग हुई थी और घरेलू हिंसा के चलते दलजीत ने तलाक ले लिया था Dalljiet Kaur