फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tanushree Dutta Says Bollywood Doing Same With Me What They Did With Sushant Singh Rajput

Tanushree Dutta: ‘सुशांत के साथ जो हुआ, वो ही मेरे साथ हो रहा’, तनुश्री ने बॉलीवुड पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 25 Jul 2025 03:34 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 25 Jul 2025 03:34 PM IST
सार

Tanushree Dutta On Bollywood: तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अपने साथ भी सुशांत सिंह राजपूत जैसा कुछ होने की बात कही है

विज्ञापन
Tanushree Dutta Says Bollywood Doing Same With Me What They Did With Sushant Singh Rajput
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamtanushreeduttaofficial

विस्तार

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता बीते दिनों उस वक्त सुर्खियों में आ गईं जब उन्होंने बीते मंगलवार की रात को रोते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में तनुश्री ने अपने घर में उन्हें परेशान किए जाने की बात कही थी। इसके बाद इस मामले पर पुलिस ने भी दखल दी थी और एक्ट्रेस के घर पहुंची थी। अब तनुश्री का कहना है कि उनके खिलाफ लॉबी तैयार की जा रही है और कुछ साल पहले जो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था, वो ही मेरे साथ भी हो सकता है।

विज्ञापन

सोमवार को वकील के साथ पुलिस के पास जाएंगी तनुश्री
इस पूरे मामले को लेकर मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि वो उस दिन इसलिए रो रही थीं क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उनके साथ ही ये सब क्यों हो रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घर पर आकर बस पूछताछ और जांच की। अभिनेत्री ने कहा कि वो सोमवार को अपने वकील के साथ पुलिस के पास इस मामले की विस्तृत जानकारी लेकर जाएंगी। उन्होंने कहा कि मैं सबकुछ लिखकर ले जाऊंगी, पिछले पांच साल में जो कुछ भी मेरे साथ हुआ है। इतनी ज्यादा बातें हैं मुझे डर है, कहीं मैं भूल न जाऊं। इसलिए अपने दोस्तों को भी साथ ले जाऊंगी।

विज्ञापन

मेरे खिलाफ एक लॉबी काम कर रही है
इस दौरान तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में उनके खिलाफ लॉबी तैयार किए जाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये सब मुझे पागल करने के लिए किया जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के साथ जो हुआ मेरे साथ भी वैसा ही हो रहा है। एक लॉबी है जो मुझे परेशान करने की कोशिश कर रही है। मेरे प्रोजेक्ट्स छीने जा रहे हैं। कई प्रोजेक्ट्स जो मेरे पास आ रहे थे, आते-आते रह गए। एक प्रोड्यूसर को तो इन लोगों ने डरा-धमकाकर वापस कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Tanushree Dutta: 'मेंटली परेशान करने की साजिश', तनुश्री का अभिनेताओं पर बड़ा आरोप; परिवार ने भी तोड़े रिश्ते

इसलिए मेड ने अचानक आना किया बंद
इन लोगों के इतने प्रयास के बाद भी मैंने हिम्मत नहीं हारी। फिर अचानक कई साल से मेरी भरोसेमंद मेड ने भी अचानक आना बंद कर दिया। वो हफ्तों-हफ्तों गायब रहने लगी। फिर उसने मुझसे कहा कि वॉचमैन ने उससे कहा कि लिफ्ट से नहीं सीढ़ियों से जाओ। इसलिए मैं नहीं आई। बाद में पता चला कि कोई नई सिक्योरिटी कंपनी आई थी। अचानक से जो पुरानी वाली थी उसे चेंज कर दिया गया था। जबकि वो सिक्योरिटी कंपनी कई वर्षों से थी और भरोसेमंद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed