फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamil film actor Srikanth questioned by police for allegedly purchasing cocaine

Actor Srikanth: तमिल अभिनेता श्रीकांत पर नशीला पदार्थ खरीदने का आरोप, पुलिस ने की पूछताछ; जांच जारी

Mon, 23 Jun 2025 09:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 23 Jun 2025 09:17 PM IST
सार

Tamil Film Actor Srikanth Questioned By Police: तमिल अभिनेता श्रीकांत पर नशीला पदार्थ खरीदने का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस ने अभिनेता से पूछताछ की है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Tamil film actor Srikanth questioned by police for allegedly purchasing cocaine
एक्टर श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता श्रीकांत से आज सोमवार को चेन्नई में पुलिस ने नशीला पदार्थ खरीदने के आरोप में पूछताछ की। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ खरीदा है। इस मामले में पुलिस अन्य जांच कर रही है।

विज्ञापन

तस्करों से ताल्लुक तो नहीं? जांच जारी
पुलिस यह जांच भी कर रही है कि नशीले पदार्थों के तस्करों के साथ अभिनेता का किसी तरह का ताल्लुक तो नहीं। इसके अलावा किसी अन्य सितारे की संलिप्तता तो नहीं है, यह भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टर के ब्लड सैंपल की हुई जांच
अधिकारी ने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए एक ड्रग तस्कर ने अभिनेता को ड्रग्स बेचने की बात कबूल की थी, जिसके बाद पुलिस ने श्रीकांत से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने ड्रग्स के इस्तेमाल का पता लगाने के लिए अभिनेता के रक्त के नमूने की मेडिकल जांच कराई। पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने जॉन सीना के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, हेड्स ऑफ स्टेट का प्रमोशन शुरू

विज्ञापन

11 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त होने की खबर
पिछले सप्ताह नुंगमबक्कम पुलिस ने सलेम के प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया था और उससे मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने घाना के जॉन नामक व्यक्ति को राज्य के होसुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उनके पास से करीब 11 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed