TMKOC: पुराने मेहता साहब ने शो छोड़ने की बताई वजह, कहा- कोई प्रोड्यूसर किसी एक्टर से बड़ा नहीं हो सकता
शो में मेहता साहब का किरदार निभाने वाले शैलेश के शो छोड़ने की काफी चर्चा थी। काफी दिनों के बाद अब शैलेश लोढ़ा ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी इंडस्ट्री का लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज दर्शकों के पसंदीदा शो में एक बन गया है। इस शो में बीते कुछ दिनों से काफी उथल पुथल देखने को मिल रहा है। दर्शकों के कई फेवरेट सितारों ने इस शो को अलविदा कह दिया है। शो में मेहता साहब का किरदार निभाने वाले शैलेश के शो छोड़ने की काफी चर्चा थी। काफी दिनों के बाद अब शैलेश लोढ़ा ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
शैलेश ने बताई शो छोड़ने की वजह
शैलेश के शो छोड़ने के बाद ऑडियंस उन्हें काफी मिस कर रही है। हाल ही में, शैलेश एक इवेंट में शामिल हुए,जहां उन्होंने खुलकर कई मुद्दों पर बात किया। इस दौरान उन्होंने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि कोई प्रोड्यूसर किसी एक्टर से बड़ा नहीं हो सकता, वह एक व्यापारी हैं। उन्होंने आगे कहा, 'जब भी कोई व्यापारी मेरे कवि होने पर, मेरे अभिनेता होने पर हावी होगा, तब तब ज्वालामुखी फटेगा।'
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने साझा किया रणबीर के साथ काम करने का अनुभव, एक्टर की तारीफ में कही यह बात
असित मोदी ने दिया यह बयान
इससे पहले शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने भी एक्टर्स के पैसे ना देने पर एक इंटरव्यू में कहा था, 'यह जो बातें कहीं जा रही हैं कि हमने पैसा नहीं दिया असल में ऐसी कोई बात नहीं है। मैं किसी की मेहनत के पैसे जेब में रखकर कहां जाऊंगा? भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मैं लोगों का पैसा नहीं दूं, मुझे खुशी है कि मैं लोगों को हंसाता हूं और इस काम को करके मुझे काफी गर्व होता है।’
Kangana Ranaut: नवाजुद्दीन के बयान के समर्थन में उतरीं कंगना रणौत, कहा- खामोशी से हमेशा शांति नहीं मिलती
एक्टर ही नहीं कवि भी हैं शैलेश
आपको बता दें कि शैलेश एक्टिंग के जरिए ही काफी मोटी कमाई करते हैं। वह पेशे से एक कवि भी हैं और किसी इवेंट में जाने के लिए वह अच्छी खासी फीस लेते हैं। खबर की माने तो वह पैसों की वजह से ही शो से अलग हुए थे। हालांकि, उन्होंने इस बात का खंडन भी किया था। अब हालिया इंटरव्यू से यह बात साफ है कि शैलेश और असित के बीच अभी भी नाराजगी कम नहीं हुई है।