फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actor Gurucharan Singh Has Gone Missing Co-Star Jennifer Mistry Pray for Him

Jennifer Mistry: गुरुचरण सिंह के लापता होने से हैरान हैं टीएमकेओसी की जेनिफर, अभिनेता के लिए की प्रार्थना

Sat, 27 Apr 2024 10:33 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 27 Apr 2024 10:33 AM IST
सार

गुरुचरण सिंह ने कॉमेडी टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था। उन्होंने 2020 में इस शो को छोड़ दिया था। कॉमेडी शो में सोढ़ी के किरदार में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actor Gurucharan Singh Has Gone Missing Co-Star Jennifer Mistry Pray for Him
गुरुचरण सिंह, जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडी टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लापता हो गए हैं। पिछले कई दिनों से उनकी कोई खबर नहीं मिल रही है। अभिनेता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'सोढ़ी' की भूमिका निभाने के लिए मशहूर हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम जेनिफर मिस्त्री ने गुरुचरण सिंह के लापता होने पर हैरानी जताई है। गुरुचरण और जेनिफर दोनों ही शो को छोड़ चुके हैं। जेनिफर ने शो में सोढ़ी की पत्नी रोशन सोढ़ी का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन

गुरुचरण के लापता होने पर क्या बोलीं जेनिफर

जेनिफर मिस्त्री ने गुरुचरण सिंह के लापता होने पर बात करते हुए कहा, 'यह काफी चौंकाने वाला है और मैं बस आशा और प्रार्थना करती हूं कि वे सुरक्षित हों। मैं बस प्रार्थना कर रही कि कुछ गलतफहमी हो और वह ठीक हों। वह बहुत ही आध्यात्मिक और अच्छे इंसान हैं।'  

विज्ञापन


Krishna Mukherjee: 'जब मैं कपड़े बदल रही थी तब...', कृष्णा मुखर्जी ने 'शुभ शगुन' के निर्माता पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे के संपर्क में थे जेनिफर-गुरुचरण?

उनसे बातचीत के दौरान पूछा गया कि क्या शो को छोड़ने के बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' गुरुचरण के संपर्क में थीं। उन्होंने बताया, 'मैं पिछले जून से उनके संपर्क में नहीं हूं। उसके बाद हमने एक दूसरे से बात नहीं की। हम पहले संपर्क में थे। उन्होंने मुझे फरवरी में तारक मेहता के 4000 एपिसोड पूरे करने पर बधाई संदेश भेजा था। इसके अलावा हम एक-दूसरे के संपर्क में नहीं थे।'


22 अप्रैल से लापता हैं गुरुचरण सिंह

गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर शुक्रवार को ऑनलाइन सामने आई जब उनके पिता ने शिकायत दर्ज कराई। अभिनेता 22 अप्रैल से लापता हैं। खबरों के मुताबिक गुरुचरण दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हो गए हैं। उन्हें दिल्ली से मुंबई पहुंचना था, लेकिन वे मुंबई पहुंचे ही नहीं। अब गुरुचरण सिंह के परेशान पिता ने बेटे को ढूंढने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Sonam Kapoor: बेटे के जन्म के बाद सदमे में चली गई थीं सोनम कपूर, बोलीं- ‘पति के साथ बदल जाता है रिश्ता’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed