फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suriya Karuppu vs Mohanlal Drishyam 3 Movies Box Office Collection and Latest Earning On Tuesday

Karuppu VS Drishyam: 200 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ी 'करुप्पु'; वीकडेज में भी 'दृश्यम 3' पर हो रही नोटों की बरसात

Tue, 26 May 2026 08:41 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 26 May 2026 08:41 PM IST
सार

Karuppu VS Drishyam 3 Box Office: साउथ की दो फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल कर रही हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'करुप्पु' और 'दृश्यम 3' की। जानिए आज मंगलवार को इन्होंने कैसा प्रदर्शन किया?

विज्ञापन
Suriya Karuppu vs Mohanlal Drishyam 3 Movies Box Office Collection and Latest Earning On Tuesday
'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहनलाल अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' और सूर्या की 'करुप्पु' सिनेमाघरों में सजी हुई हैं। साउथ भाषा की दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 'करुप्पु' जहां 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। वहीं, 'दृश्यम 3' भी 100 करोड़ी कुनबे में शामिल होने की राह पर है। जानिए दोनों फिल्मों का आज का कलेक्शन

विज्ञापन

Suriya Karuppu vs Mohanlal Drishyam 3 Movies Box Office Collection and Latest Earning On Tuesday
करुप्पु - फोटो : एक्स

'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सूर्या और तृषा कृष्णन अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 15.50 करोड़ रुपये का कोराबार किया था। पहले वीक इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 113.85 करोड़ रुपये रहा। वीकएंड पर इस फिल्म ने और दमदार प्रदर्शन किया था।

  • शुक्रवार को आठवें दिन फिल्म ने 7.80 करोड़ रुपये कमाए।
  • नौवें दिन 12.45 करोड़ रुपये कमाए।
  • फिर, 10वें दिन यानी रविवार को 14.75 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • कल सोमवार को 11वें दिन फिल्म ने 5.90 करोड़ रुपये कमाए।
  • वहीं, आज मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 3.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Suriya Karuppu vs Mohanlal Drishyam 3 Movies Box Office Collection and Latest Earning On Tuesday
करुप्पु - फोटो : X DreamWarriorpic

'करुप्पु' का टोटल कलेक्शन
फिल्म करुप्पु का टोटल नेट कलेक्शन 157.92 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म का बजट करीब 130 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। 

विज्ञापन

Suriya Karuppu vs Mohanlal Drishyam 3 Movies Box Office Collection and Latest Earning On Tuesday
दृश्यम 3 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस
मोहनलाल की लोकप्रिय फ्रैंजाइज की यह तीसरी किस्त है। पिछले दो फिल्में भी काफी पसंद की गईं। अब तीसरी कड़ी को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। 21 मई को रिलीज हुई फिल्म वीकडेज में भी अच्छी कमाई कर रही है।

  • 'दृश्यम 3' ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन 11.05 करोड़ और तीसरे दिन शनिवार को 13.70 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • चौथे दिन यानी रविवार को कमाई 13.85 करोड़ रुपये रही थी।
  • कल पहले सोमवार को पांचवें दिन इस फिल्म ने 7.70 करोड़ रुपये कमाए।

Suriya Karuppu vs Mohanlal Drishyam 3 Movies Box Office Collection and Latest Earning On Tuesday
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'दृश्यम 3' ने छठे दिन कितने कमाए?
आज मंगलवार को (10वें) दिन भी यह अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है। सैकनिल्क पर खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 4.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 67.10 करोड़ रुपये हो चुका है। अगर कमाई का यही सिलसिला जारी रहा तो जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को करीब 100 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed