Suraj Chavan: अभिनेत्री जान्हवी किल्लेकर ने निभाया बहन का फर्ज, दुल्हे सूरज चव्हाण को शादी में दिया ये गिफ्ट
Suraj Chavan Wedding: ‘बिग बॉस मराठी 5’ के विजेता और अभिनेता सूरज चव्हाण की शादी इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। समारोह के कई वीडियोज और तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरज चव्हाण ने संजना के साथ की शादी
सूरज चव्हाण ने अपनी फ्रेंड संजना के साथ सात फेरे लिए। शादी का कार्ड पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था, जिसमें कई टीवी और मराठी इंडस्ट्री के कलाकारों के शामिल होने की जानकारी थी। शादी के दिन मंडप में भारी भीड़ देखने को मिली और कई बार हालात बिगड़ते हुए भी नजर आए। इस अव्यवस्था के बीच जान्हवी किल्लेकर ने खुद माइक संभालकर भीड़ से अनुरोध किया और माहौल को शांत कराया।
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अशनूर के बाहर आने के बाद मिलने पहुंचे अभिषेक बजाज, तस्वीर साझा करते हुए लिखा भावुक नोट
'बिग बॉस मराठी 5' में दिखी थी बॉन्डिंग
जान्हवी और सूरज की बॉन्डिंग ‘बिग बॉस मराठी 5’ के दौरान ही बनी थी, जहां दोनों ने एक-दूसरे को भाई-बहन का दर्जा दिया था। इस रिश्ते की झलक सूरज की शादी में साफ दिखी। हल्दी, साखरपुडा से लेकर बारात में नाचने तक जान्हवी हर रस्म में मौजूद रही। दूल्हा-दुल्हन के साथ कई तस्वीरें और वीडियो जान्हवी ने सोशल मीडिया पर भी साझा किए।
समारोह के दौरान जान्हवी का दिया गया खास तोहफा सबसे अधिक चर्चा में रहा। उन्होंने सूरज को शादी के लिए खूबसूरत सोने की अंगूठी गिफ्ट की। जैसे ही जान्हवी ने अंगूठी सूरज को दिखाई, उसके चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। जान्हवी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'मेरे जीवन के खास इंसान के लिए खास तोहफा।'
अंकिता की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
हालांकि शादी में 'बिग बॉस मराठी 5' की एक और लोकप्रिय कंटेस्टेंट अंकिता प्रभू वालावलकर की गैरमौजूदगी लोगों को खली। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने जान्हवी के पोस्ट पर कमेंट कर अंकिता की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए। लेकिन अंकिता पहले ही बता चुकी थीं कि उनके परिवार में एक नजदीकी रिश्तेदार की शादी होने के कारण वह सूरज की शादी में शामिल नहीं हो सकेंगी। उन्होंने सूरज के लिए शादी की पूरी शॉपिंग में भी मदद की थी।