फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Deol Varun Dhawan Starrer Border 2 Teaser Will Release On 16th December On The Occasion Of Vijay Diwas

विजय दिवस पर दिखेगा पराक्रम, 16 दिसंबर को रिलीज होगा 'बॉर्डर 2' का टीजर; मेकर्स ने जारी किया नया पोस्टर

Fri, 12 Dec 2025 01:55 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 12 Dec 2025 01:55 PM IST
सार

Border 2 Teaser Release Date: मच अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टीजर रिलीज की डेट सामने आ गई है। इसे विजय दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसके साथ मेकर्स ने नया पोस्टर भी जारी किया है।

विज्ञापन
Sunny Deol Varun Dhawan Starrer Border 2 Teaser Will Release On 16th December On The Occasion Of Vijay Diwas
बॉर्डर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@tseriesfilms

विस्तार

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के टीजर रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘बॉर्डर 2’ का टीजर 16 दिसंबर को विजय दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

नए पोस्टर में दिखी चारों किरदारों की झलक
टीजर की रिलीज डेट घोषित करते हुए मेकर्स की ओर से फिल्म का एक नया पोस्टर भी जारी किया गया है। इस पोस्टर में फिल्म के चारों नायक सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। अलग-अलग जारी किए गए किरदारों के पोस्टर्स के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह पैदा हो गया है। अब मेकर्स ने एक साथ चारों किरदारों की झलक दिखाई है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और भी बढ़ गया है। फैंस अब बेसब्री से इस वॉर ड्रामा का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)


‘बॉर्डर’ का सेकेंड पार्ट है ‘बॉर्डर 2’
यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सेकेंड पार्ट है।  जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। सनी देओल पहले पार्ट का भी हिस्सा थे। उनके अलावा बाकी पूरी कास्ट इस बार नई है। हालांकि, ‘बॉर्डर 2’ की कहानी को लेकर अभी कंफर्म नहीं है। लेकिन दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘संदेसे आते हैं’ को किया जाएगा रीक्रिएट
‘बॉर्डर 2’ में ‘बॉर्डर’ फिल्म के लोकप्रिय गीत ‘संदेशे आते हैं...’ को भी रीक्रिएट किया जाएगा। फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार है। ऐसी चर्चाएं हैं कि इस बार ‘संदेसे आते हैं’ को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा गाएंगे। जबकि गाने को कंपोज मिथुन कर रहे हैं। देखना ये है कि टीजर के बाद मेकर्स इस गाने को कब तक रिलीज करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed