फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   stuntman sm raju death pa ranjith booked neelam productions accused in homicide case

Stuntman SM Raju Death: स्टंटमैन की मौत मामले में पुलिस का एक्शन, पा. रणजीत समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 15 Jul 2025 12:08 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 15 Jul 2025 12:08 PM IST
सार

SM Raju Death News: तमिल के मशहूर स्टंटमैन एस एम राजू की मौत के बाद अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
stuntman sm raju death pa ranjith booked neelam productions accused in homicide case
स्टंटमैन एस एम राजू - फोटो : एक्स

विस्तार

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जाने-माने स्टंटमैन एसएम राजू की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई। ये हादसा अभिनेता आर्य और निर्देशक पा. रणजीत की फिल्म के सेट पर हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस मामले में फिल्म निर्देशक पा. रणजीत सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कई धाराओं के तहत मामला हुआ दर्ज
शुरुआती जांच के बाद पा. रणजीत, स्टंट कोरियोग्राफर राजकमल, नीलम प्रोडक्शन और एक और व्यक्ति प्रभाकरण के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस ने इसे और कड़ा कर दिया है। अब आरोपियों पर धारा 289 (लापरवाही से की गई कार्रवाई), धारा 125 (अपराध के लिए उकसाना) और धारा 106(1) (गैर इरादतन हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




ये खबर भी पढ़ें: Kriti Sanon: रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने शेयर की कृति संग फोटो, क्या कंफर्म कर दिया अपना रिलेशनशिप


क्या है मामला?
घटना तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के कीलैयूर इलाके में हुई, जहां 'नीलम प्रोडक्शंस' द्वारा आयोजित फिल्म की शूटिंग चल रही थी। स्टंट सीक्वेंस के दौरान राजू को एक कार पलटने के एक सीन को अंजाम देना था, लेकिन इस खतरनाक स्टंट को करते समय वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नागपट्टिनम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
फिल्म इंडस्ट्री में एसएम राजू की पहचान एक साहसी स्टंट आर्टिस्ट के रूप में थी। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों के लिए स्टंट्स किए थे। उनके असमय निधन से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता और निर्देशक सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि राजू जैसे कलाकारों के बिना कई जादुई सीन संभव ही नहीं हो सकते थे। वहीं अभिनेता विशाल ने 'एक्स' पर लिखा कि राजू वर्षों से उनकी फिल्मों में खतरनाक स्टंट करते रहे हैं और वो एक बहादुर इंसान थे। उन्होंने राजू के परिवार को सहायता का आश्वासन भी दिया। स्टंट कोरियोग्राफर सिल्वा ने भी अपने साथी कलाकार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्म उद्योग ने एक अनमोल रत्न को खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed