Shahrukh-Salman on Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले के 24 घंटे बाद आया शाहरुख-सलमान का रिएक्शन, कही ये बात
SRK And Salman Khan Reaction On Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कल मंगलवार को हुए आतंकी हमले की घटना पर शाहरुख खान और सलमान खान ने दुख जताया है। दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कल मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने सैलानियों पर हमले किए। आतंकी अटैक में 26 सैलानियों की जान चली गई। इस घटना पर बॉलीवुड हस्तियों की प्रतिक्रिया आ रही है। तमाम सितारों ने दुख जताया है। आज बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान ने भी हमलों की निंदा की है।
शाहरुख बोले- 'शब्दों में बयां करना मुश्किल'
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'पहलगाम में जो हुआ, उस कृत्य पर दुख और गुस्से को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। ऐसे समय में हम केवल भगवान की ओर मुड़ सकते हैं और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ न्याय मिले'।
Words fail to express the sadness and anger at the treachery and inhumane act of violence that has occurred in Pahalgam. In times like these, one can only turn to God and say a prayer for the families that suffered and express my deepest condolences. May we as a Nation, stand…
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 23, 2025
सलमान बोले- 'पूरी कायनात को मारने के बराबर है'
सलमान खान ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'धरती का स्वर्ग कश्मीर, नरक में बदलता जा रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। एक भी मासूम को मारना पूरी कायनात को मरने के बराबर है'।
Kashmir,heaven on planet earth turning into hell. Innocent people being targeted, my heart goes out to their families . Ek bhi innocent ko marna puri kainath ko marne ke barabar hai
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 23, 2025
इन सितारों ने जताई संवेदना
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश सिहर उठा है। इस जघन्य घटना पर देशवासी निंदा कर रहे हैं। फिल्म जगत की हस्तियां भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर हमलों पर प्रतिक्रिया दे रही हैं और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रही हैं। माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा और विक्की कौशल सहित तमाम सितारों ने हमलों की निंदा की है और मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।