फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh khan do not visit to pahalgam kashmir due to his father wish pahalgam attack

Pahalgam: इस वजह से पहलगाम या कश्मीर नहीं जाते शाहरुख खान, भावुक करने वाली है कहानी

Wed, 23 Apr 2025 03:51 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 23 Apr 2025 03:51 PM IST
सार

Shah Rukh Khan Pahalgam: शाहरुख खान ने एक बार बताया था कि वह कश्मीर के पहलगाम नहीं जाते हैं। पहलगाम हमले के बाद लोग जानना चाहते हैं कि शाहरुख खान आखिर पहलगाम क्यों नहीं जाते?

विज्ञापन
Shah Rukh khan do not visit to pahalgam kashmir due to his father wish pahalgam attack
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान ने एक बार भावुक होते हुए बताया था कि वह पहलगाम क्यों नहीं जाते हैं। शाहरुख खान दुनिया के कई देशों में जाते हैं लेकिन वह पहली बार साल 2012 में 'जब तक है जान' की शूटिंग के दौरान पहलगाम गए थे। इसके बाद दोबारा यहां नहीं गए।
विज्ञापन

पिता ने जताई थी ख्वाहिश
शाहरुख खान की मां कश्मीरी थीं। शाहरुख खान एक बार 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि जब वह 15 साल के थे, तो उनके पिता ने उनसे एक ख्वाहिश जताई थी। शाहरुख खान ने कहा 'मेरे पिता ने एक बार मुझसे कहा था कि मैं जिंदगी में तीन जगहें जरूर देखूं; इस्तांबुल, इटली और कश्मीर। उन्होंने कहा कि मैं भले ही दो जगहें उनके बिना दे लूं लेकिन मैं कश्मीर उनके बगैर न देखूं। क्योंकि वह मुझे कश्मीर दिखाना चाहते थे।'
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद फिल्म 'अबीर गुलाल' के बहिष्कार की हो रही मांग, यह है अहम वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh khan do not visit to pahalgam kashmir due to his father wish pahalgam attack
शाह रुख खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला ब्यूरो
मौका मिलने के बावजूद पहलगाम नहीं गए शाहरुख
शाहरुख खान को कश्मीर के पहलगाम जाने के बहुत सारे मौके मिले लेकिन वह कभी नहीं गए। शाहरुख खान ने बताया 'बहुत सारे मौके मिले। दोस्तों ने बुलाया, परिवार छुट्टियों पर गया, लेकिन मैं कभी पहलगाम नहीं गया क्योंकि मेरे पिता ने मेरे साथ जाने को कहा था। मेरे पिता ने कहा था कश्मीर मैं दिखाउंगा।'
Aamir Khan: हिंदी सिनेमा की मौजूदा हालत पर बोले आमिर खान, कहा- हमने तरक्की की है और भी गुंजाइश है
 
विज्ञापन

यश चोपड़ा के साथ शूटिंग पर गए पहलगाम
शाहरुख खान यश चोपड़ा को अपने पिता की तरह मानते हैं, इसलिए वह 'जब तक है जान' की शूटिंग के लिए उनके साथ कश्मीर गए थे। कश्मीर जाने के बाद शाहरुख खान ने एक्स पर भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा 'मेरे पिता की न पूरी होने वाली ख्वाहिश मुझे कश्मीर ले आई। अब मैं यहां हूं। ऐसा महसूस होता है कि मैं उनकी मजबूत बाहों में हूं।'

कश्मीर में 'डंकी' की शूटिंग की
शाहरुख खान ने 1990 में फिल्म 'दिल से' की शूटिंग लद्दाख में की थी, लेकिन वह कश्मीर घाट में नहीं गए थे। साल 2023 में शाहरुख खान 'डंकी' की शूटिंग के लिए कश्मीर लौटे और तापसी पन्नू के साथ सोनमर्ग में शूटिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed