Squid Game S3: 'मौत' के खेल ने पहले तीन दिन में ही मचाया तहलका, बना नेटफ्लिक्स का नया रिकॉर्ड
Squid Game S3 Breaks Record: नेटफ्लिक्स के शो स्क्विड गेम सीजन 3 ने अपने रिलीज के कुछ दिनों में ही कमाल कर दिखाया है। ये सीरीज रिलीज के 72 घंटों में ही 93 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में सनसनी मचाने वाले शो ‘स्क्विड गेम’ ने अपने तीसरे और अंतिम सीजन के साथ एक बार फिर इतिहास रच दिया है। 27 जून को रिलीज हुए इस सीजन ने महज तीन दिनों में ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो अब तक कोई और शो नहीं कर पाया। ‘स्क्विड गेम सीजन 3’ ने नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बनने का नया रिकॉर्ड बना लिया है।
93 देशों में बना नंबर 1 शो
रिलीज के महज 72 घंटे के अंदर ये सीजन 93 देशों में नंबर 1 शो बन गया। नेटफ्लिक्स के आधिकारिक प्लेटफॉर्म टुडुम के मुताबिक, सीजन 3 को पहले तीन दिनों में 60.1 मिलियन बार देखा गया जो इस समयावधि में किसी भी शो के लिए सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं, इस रिकॉर्ड के साथ स्क्विड गेम नेटफ्लिक्स की मॉस्ट पॉपुलर में भी पहले हफ्ते में शामिल होने वाला पहला शो बन गया है।
View this post on Instagram
ये खबर भी पढ़ें: Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो पर दिखा गौतम गंभीर का अलग अंदाज, पंत-चहल और अभिषेक ने की जमकर मस्ती
स्टोरी में है और भी ज्यादा थ्रिल
तीसरे सीजन की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां दूसरा सीजन खत्म हुआ था। मुख्य किरदार गी-हुन अब भी हार मानने को तैयार नहीं है। इस बार उसे न सिर्फ अपनी जिंदगी को बल्कि बाकी बचे खिलाड़ियों की किस्मत को भी दिशा देनी है। गेम्स और ज्यादा खतरनाक हो चुके हैं और हर कदम पर जान का जोखिम बढ़ता जा रहा है।
Which game would you win?!
— Netflix Tudum (@NetflixTudum) June 30, 2025
Here's a comprehensive guide to all of @squidgame's vicious competitions: https://t.co/JbkV3PlfOm pic.twitter.com/zgGuich9AJ
फैंस को मिला रियल स्क्विड गेम एक्सपीरियंस
रिलीज से पहले नेटफ्लिक्स ने सीजन 3 के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी। खासतौर पर सियोल, दक्षिण कोरिया में हुए एक मेगा इवेंट में 38,000 से ज्यादा फैंस ने हिस्सा लिया। इस परेड में शो के पिंक गार्ड्स और मशहूर किरदारों के साथ पूरा शहर जैसे स्क्विड गेम की दुनिया में बदल गया। इस इवेंट ने फैंस को रियल एक्सपीरियंस का मौका दिया, जिससे उनकी एक्साइटमेंट और बढ़ गई।
रच दिया नया इतिहास
स्क्विड गेम के तीसरे सीजन की इस अभूतपूर्व सफलता ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि ये शो सिर्फ एक एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक ग्लोबल फिनॉमेनन बन चुका है। क्रिएटर ह्वांग डोंग-ह्युक की ये कल्पना अब तक करोड़ों लोगों की सोच और भावनाओं से जुड़ चुकी है।