साउथ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' इस साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज से पहले आज निर्माताओं ने फिल्म की एक खास झलक साझा की है, जिसमें फिल्म की सभी मुख्य अभिनेत्रियों की खास झलक साझा की है।
Toxic: यश की 'टॉक्सिक' से सामने आया अभिनेत्रियों का धमाकेदार लुक, नयनतारा से लेकर कियारा का दिखा अनोखा अंदाज
Toxic A Fairy Tale for Grown Ups: निर्देशक गीतू मोहनदास की आगामी फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' से आज सभी अभिनेत्रियों की खास झलक सामने आई है। इसमें नयनतारा के एक्शन अवतार से लेकर कियारा आडवाणी का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।
'टॉक्सिक' की खास झलक
आज 'टॉक्सिक' के निर्मातओं ने फिल्म की खास झलक साझा की है। यह खास झलक एक चेतावनी के साथ शुरू होती है, जिसमें लिखा होता है- 'पेरेंट्स, ग्रैंड पेरेंट्स और ग्रेट ग्रैंड पेरेंट्स अपने बच्चों को दूर रखें'।
A post shared by Yash (@thenameisyash)
कियारा का ग्लैमरस अंदाज
सबसे पहले फिल्म के इस प्रोमो में समुद्र किनारे कियारा आडवाणी का ग्लैमरस लुक दिखाया गया है। फिल्म में कियारा, नादिया के किरदार में नजर आएंगी। कियारा गुलाबी रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
हुमा कुरैशी इस फिल्म में एलिजाबेथ का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में हुमा खलनायक की भूमिका में नजर आएंगी। ब्लैक ड्रेस में हुमा का दिलफेंक अंदाज प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।
साउथ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत इस फिल्म में मेलिसा का किरदार निभा रही हैं। आज इस खास झलक में रुक्मिणी एक्शन करते नजर आईं। फिल्म के एक सीन में रुक्मिणी किसी के ऊपर बंदूक ताने गुस्से में नजर आ रही हैं।