Salaar Worldwide Box Office Collection: सलार का जलवा बरकरार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पहुंचा
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े फिल्म के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किए गए हैं। फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ जगपति बाबू और श्रुति हासन भी अहम किरदारों में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभास की सलार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन की अदाकारी की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, विदेश में भी यह फिल्म अच्छा बिजनेस करने में कामयाब रही है।
आदिपुरुष के फ्लॉप होने के बाद प्रभास के फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। यही वजह है कि पहले दिन इसने जवान के रिकॉर्ड को धवस्त कर साल की सबसे बड़ी ओपनर होने का खिताब अपने नाम कर लिया। पहले दिन फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर टिकट खिड़की पर 90.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, बुधवार तक के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 297.40 करोड़ का नेट कारोबार कर लिया है। यह 300 करोड़ी क्लब से महज एक कदम दूर है। माना जा रहा है कि गुरुवार को फिल्म यह मुकाम भी हासिल कर लेगी।
Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा के सिर पर रखा गया एक करोड़ का इनाम, निर्देशक ने पुलिस में दर्ज की शिकायत
इसके अलावा वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है। छह दिन में यह फिल्म के 500 करोड़ (ग्रॉस) तक पहुंचे में कामयाब रही है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े फिल्म के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किए गए हैं। फिल्म में जगपति बाबू और श्रुति हासन भी अहम किरदारों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर सलार की टक्कर इस समय डंकी से चल रही है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही है।
Box Office Collection Report: वीकडेज में डंकी की पकड़ बरकरार, जानें सलार समेत अन्य फिल्मों का हाल
𝑫𝑬𝑽𝑨 𝑹𝑬𝑷𝑨𝑰𝑹𝑰𝑵𝑮 𝑩𝑶𝑿 𝑶𝑭𝑭𝑰𝑪𝑬 𝑹𝑬𝑪𝑶𝑹𝑫𝑺 💥#SalaarCeaseFire has crossed a massive ₹ 𝟓𝟎𝟎 𝐂𝐑𝐎𝐑𝐄𝐒 at the worldwide box office (𝐆𝐁𝐎𝐂)#SalaarCeaseFireHits500Crs#Salaar #Prabhas #PrashanthNeel @PrithviOfficial @shrutihaasan @VKiragandur… pic.twitter.com/S9Tc1H6OmO
— Salaar (@SalaarTheSaga) December 28, 2023