फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Raj Nidimoru Wife Again Share Cryptic Post Director Is Samantha Ruth Rumored Boyfriend

Samantha Ruth: राज की पत्नी ने फिर की क्रिप्टिक पोस्ट, कल सामंथा ने डायरेक्टर संग एंज्वॉय किया था वीकएंड

Sun, 01 Jun 2025 06:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 01 Jun 2025 06:00 PM IST
सार

डायरेक्टर राज निदिमोरु की पत्नी की क्रिप्टिक पोस्ट फिर से वायरल हुई। यह पोस्ट ठीक उस वीडियो के आसपास ही सामने आई, जिसे साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इस वीडियो में वह राज निदिमोरु के साथ वीकएंड एंज्वॉय करती दिखीं। जानिए, इस बार क्रिप्टिक पोस्ट में राज की पत्नी ने क्या लिखा? क्या वो सामंथा और राज पर तंज कस रही हैं? 

विज्ञापन
Raj Nidimoru Wife Again Share Cryptic Post Director Is Samantha Ruth Rumored Boyfriend
सामंथा और राज निदिमोरु की पत्नी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

राज निदिमोरु की पत्नी ने एक पोस्ट शनिवार को साझा की, जिसमें लिखा था, ‘वक्त सबकुछ सामने लाता है, कर्म उसे सुधारता है और यह यूनिवर्स आपको विनम्र बनाती है।’ इसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। जानिए, क्या है राज निदिमोरु, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सामंथा के बीच का यह पूरा मामला? 

विज्ञापन




 
Trending Videos

पिछले दिनों भी वायरल हुई राज की पत्नी की पोस्ट 
सिर्फ कल ही डायरेक्टर राज की पत्नी ने क्रिप्टिक पोस्ट नहीं की है, कुछ हफ्ते पहले भी क्रिप्टिक पोस्ट की थी। निर्देशक की पत्नी शामली डे की पोस्ट तब ही सामने आती है, जब सामंथा और राज की तस्वीरें या वीडियो वायरल होते हैं। शनिवार दोपहर में सामंथा ने राज के साथ बैडमिंटन खेलते हुए वीकएंड की तस्वीरें शेयर की थी। कल ही शामली की पोस्ट भी सामने आई। 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राज और शामली का तलाक हो गया है, वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि अभी ये ऑफिशियल अलग नहीं हुए हैं।  



राज-सामंथा की डेटिंग की है चर्चा  
बताते चलें कि डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ सामंथा ने सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ और ‘फैमिली मैन 2’ में काम किया है। वह एक और सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ भी उनके साथ काम कर रही हैं। पिछले कुछ समय से दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इनकी डेटिंग की अफवाह उड़ रही है। हाल ही में जो वीडियो सामंथा ने राज के साथ वाला शेयर किया है, उस पर लिखा है, ‘इस चीज के लिए प्लान कैंसिल कर सकती हूं।’ वैसे तो यह बात बैडमिंटन को लेकर लिखी है लेकिन यूजर को लगता है कि वह ऐसा राज के लिए कह रही हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: कटपीस ड्रेस में नजर आईं सामंथा रुथ प्रभु, यूजर बोले- 'इसके चेहरे को क्या हो गया' 

सामंथा का करियर फ्रंट 
सामंथा ने एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन में हाथ आजमाया है। हाल ही में उनके प्रोडक्शन की पहली साउथ फिल्म भी रिलीज हुई। पर्सनल फ्रंट की बात करें तो एक्टर नागा चैतन्य से कुछ साल पहले ही सामंथा का तलाक हुआ। अब राज निदिमोरु के साथ उनकी डेटिंग की बातें सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed