फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nayanthara Slammed Dhanush For Copyright Case Using Scenes From Naanum Rowdy Dhaan in Her Documentary

Nayanthara: सोशल मीडिया पर नयनतारा ने की अभिनेता धनुष की खूब आलोचना, जानिए क्या है वजह?

Sat, 16 Nov 2024 02:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 16 Nov 2024 02:25 PM IST
सार

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा की जिंदगी पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होने वाला है। हाल ही में इसी डॉक्यूमेंट्री पर अभिनेता धनुष ने कॉपीराइट का केस कर दिया है। 

विज्ञापन
Nayanthara  Slammed Dhanush For Copyright Case Using Scenes From Naanum Rowdy Dhaan in Her Documentary
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nayanthara

विस्तार

नयनतारा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काफी अच्छे किरदार निभाए है, दर्शकों के बीच उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। दर्शक उनकी जिंदगी को और भी करीब से जान सके, इसके लिए नयनतारा अपनी एक डॉक्यूमेंट्री लेकर भी आ रही हैं। यह डॉक्यूमेंट्री 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी। इसमें नयनतारा की जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया जाएगा, साथ ही उनके संघर्ष की झलक भी इसमें मिलेगी। वह अपनी इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर काफी खुश हैं, लेकिन अब उनकी इस खुशी पर अभिनेता धनुष ने पानी फेर दिया है। असल में उन्होंने नयनतारा की इस डॉक्यूमेंट्री में अपनी फिल्म के एक सीन को इस्तेमाल करने पर कॉपीराइट का केस डाल दिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Nayanthara  Slammed Dhanush For Copyright Case Using Scenes From Naanum Rowdy Dhaan in Her Documentary
अभिनेता धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम-@dhanushkraja

धनुष ने कर दिया कॉपीराइट केस 
नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री में उनके जीवन के कई किस्सों को साझा किया गया है। इसमें उनके पुराने रिश्तों पर भी बात हुई है। लेकिन अब उनकी यह डॉक्यूमेंट्री मुश्किल में पड़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, दक्षिण भारतीय फिल्मों के नामी अभिनेता धनुष ने नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री पर केस कर दिया है। उनका कहना है कि डॉक्यूमेंट्री में उनकी एक फिल्म 'नानुम राउडी धान' के कुछ दृश्यों का इस्तेमाल हुआ है। जैसे ही इस बात का पता नयनतारा को चला तो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए धनुष की आलोचना की। साथ ही उन्होंने कहा कि धनुष के व्यवहार के कारण वह काफी दुखी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नयनतारा ने लिखा ओपन लेटर 
कॉपीराइट केस के बाद नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ओपन लेटर धनुष को लिखा। इसमें उन्होंने बताया कि वह एक सेल्फ मेड अभिनेत्री हैं और बिना किसी सपोर्ट के आगे बढ़ी हैं। साथ ही लेटर में वह यह भी बताती हैं कि धनुष से उन्होंने अनुमति मांगने के लिए बहुत कोशिश की। नयनतारा ओपन लेटर में लिखती हैं, 'मेरी इस डॉक्यूमेंट्री का इंतजार फैंस और मेरे शुभचिंतक कर रहे हैं। यह डॉक्यूमेंट्री कई लोगों के प्रयासों का परिणाम है। दो साल तक हम आपकी अनुमति का इंतजार करते रहे, आपसे एनओसी मांगते रहे, लेकिन आपने 'नानुम राउडी धान' के कुछ दृश्य, गाने और यहां तक की फोटोग्राफ तक इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी। आखिर में हमने हार मान ली और मौजूदा वर्जन के साथ डॉक्यूमेंट्री को रिलीज करने का निर्णय लिया। मुझे दुख है कि इस डॉक्यूमेंट्री में मेरी सबसे खास फिल्म शामिल नहीं हो सकी।' 

विज्ञापन

फिल्म में नयनतारा-विजय सेतुपति ने अभिनय किया 
'नानुम राउडी धान' के निर्माता धनुष थे, उनकी इस फिल्म में नयनतारा ने विजय सेतुपति के अपोजिट काम किया था।  2015 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म रही। दर्शकों को नयनतारा और विजय का काम फिल्म में खूब पसंद आया। 

डॉक्यूमेंट्री में पुराने रिश्तों पर भी बात होगी 

नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री जरूर अभी मुश्किल में फंस गई है, लेकिन दर्शकों को अभी भी इसे देखने का इंतजार है। दरअसल, इसमें उनकी फिल्मों और परिवार के बारे में बात होगी। साथ ही पुराने रिश्तों के बारे में भी बताया जाएगा। पिछले दिनों सुनने में आया था कि इस डॉक्यूमेंट्री में नागार्जुन और उनके पुराने रिश्ते पर भी चर्चा होगी। अपनी डॉक्यूमेंट्री के बारे में नयनतारा ने भी कहा है कि यह डॉक्यूमेंट्री फैंस के लिए उनकी तरफ से एक उपहार है।

Nayanthara: नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री को फैंस के लिए उपहार बताया, नागार्जुन संग रिश्ते को दिखाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed