फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Martin Teaser Dhruva Sarja action thriller Film Teaser released actor is Pakistan army worst nightmare

Martin: 'वन मैन आर्मी' बन पाकिस्तान को धूल चटाते दिखे ध्रुव सरजा, 'मार्टिन' का टीजर देख याद आई 'केजीएफ'

Fri, 24 Feb 2023 11:18 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 24 Feb 2023 11:18 AM IST
सार

2.33 मिनट लंबा 'मार्टिन' का टीजर भारतीय सिनेमा के एक्शन से भरपूर मनोरंजन के फुल-प्रूफ फॉर्मूले पर बना है, जो सिनेमाघरों में वर्षों से हिट हो रहा है।

विज्ञापन
Martin Teaser Dhruva Sarja action thriller Film Teaser released actor is Pakistan army worst nightmare
मार्टिन - फोटो : social media

विस्तार

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर युवा सितारों में गिने जाने वाले ध्रुव सरजा अक्सर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतते रहते हैं। आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहने वाले अभिनेता ध्रुव सरजा इस समय अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मार्टिन' को लेकर चर्चाओं में हैं। ध्रुव सरजा स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मार्टिन' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। लोग इसमें 'केजीएफ' की झलक देख रहे हैं।  

विज्ञापन

Martin Teaser Dhruva Sarja action thriller Film Teaser released actor is Pakistan army worst nightmare
मार्टिन - फोटो : social media

अभिनेता ध्रुव सरजा की इस आगामी एक्शन फिल्म 'मार्टिन' का पहला टीजर सोशल मीडिया पर दस्तक दे चुका है। टीजर में ध्रुव के किरदार को एक क्रूर आदमी के रूप में पेश किया गया है, जो पाकिस्तानी आर्मी की बैंड बजाते हुए दिख रहा है। टीजर की शुरुआत पाकिस्तानी सेना के साथ होती है, जिन्हें एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया है। फिर टीजर में धमाके के साथ सरजा की एंट्री होती है। सरजा को टीजर में वन मैन आर्मी की तरह दर्शाया गया है, जो पाकिस्तानियों को बखूबी मजा चखा रहा है।  
Lalita Pawar: रामायण यह सीन करते वक्त जल गए थे 'मंथरा' के पैर, जानें फिर ललिता पवार ने क्या किया

विज्ञापन
विज्ञापन

Martin Teaser Dhruva Sarja action thriller Film Teaser released actor is Pakistan army worst nightmare
मार्टिन - फोटो : social media

टीजर के ज्यादातर हिस्से में ध्रुव सरजा को अकेले ही दुश्मनों से लड़ रहे हैं। सामने आए इस टीजर  में अभिनेता निकितिन धीर की भी झलक देखने को मिलती है, हालांकि अभी फिल्म में उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं है। लेकिन इतना तो तय है कि फिल्म में लोगों को एक्शन का भरपूर डोज देखने को मिलने वाला है। ध्रुव सरजा स्टारर के टीजर ने कन्नड़ फिल्म दर्शकों को प्रभावित किया है और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टीजर में नजर आए एक्शन सीक्वेंस और डायलॉग्स से दर्शकों को 'केजीएफ' के 'रॉकी भाई' की याद आ गई है।
Ali Zafar: ट्रोल होने पर जागे अली जफर के अरमान, जावेद के बयान को गलत बताकर बोले- पाकिस्तानी होने पर गर्व

विज्ञापन

Martin Teaser Dhruva Sarja action thriller Film Teaser released actor is Pakistan army worst nightmare
मार्टिन - फोटो : social media

2.33 मिनट लंबा यह टीजर भारतीय सिनेमा के एक्शन से भरपूर मनोरंजन के फुल-प्रूफ फॉर्मूले पर बना है, जो सिनेमाघरों में वर्षों से हिट हो रहा है। विज़ुअलाइजेशन से लेकर सिनेमैटोग्राफी तक इस टीजर का सभी कुछ दर्शकों को प्रभावित कर रहा है। उदय के मेहता द्वारा निर्मित 'मार्टिन' को कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगू और हिंदी सहित पांच भारतीय भाषाओं में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा।
Pooja Bhatt: पिता संग लिप-टू-लिप किस, शादी-तलाक और शराब, पूजा भट्ट की जिंदगी में रहा विवाद ही विवाद!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed