Malavika Mohanan: मालविका मोहनन की इस वजह से हुई ट्रोलिंग, बॉलीवुड-साउथ के बीच किया फर्क महसूस
एक्ट्रेसेस को लेकर बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक अलग-अलग नजरिया है। हर जगह हीरोइन को एक खास अंदाज में नजर आना होता है। हाल ही में मालविका मोहनन ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बारे में बात की। साथ ही बताया बताया किस कारण से उन्हें बार-बार ट्रोल किया गया था।
विस्तार
दक्षिण भारतीय फिल्मों में कई नामी एक्टर्स के साथ मालविका मोहनन अभिनय कर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मालविका ने करियर और ट्रोलिंग को लेकर बातचीत की। साथ ही बताया कि साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में हीरोइन को लेकर क्या नजरिया रहता है।
जब बुरी तरह हुईं ट्रोल
मालविका ने Hauterrfly से की गई हालिया बातचीत में बताया कि 21 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली फिल्म की थी। वह कहती हैं, ‘उस समय मैं काफी पतली थी, इस वजह से साउथ में मुझे ट्रोल किया गया। आगे चलकर मेरा वजन बढ़ा और मैं मुंबई आई तो बॉलीवुड के मेकर्स ने कहा कि वजन कम करो। मैं तो कंफ्यूज हो गईं। आखिर में मैंने फैसला किया कि खुद को बस हेल्दी रखने पर जोर दूंगी।’
साउथ में इस बात अधिक जोर
मालविका आगे कहती हैं, ‘मैं मुंबई में पली-बढ़ी हूं, लेकिन जब साउथ में काम किया तो पाया कि वहां नेवल (नाभी) को लेकर अलग ही नजरिया है। फिल्मों में एक्ट्रेस के नेवल एरिया को जूम करके दिखाया जाता है।’ यह बात मालविका के लिए काफी नई सी थी।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
मालविका के करियर फ्रंट की बात करें तो वह प्रभास के साथ फिल्म ‘राजा साहब’ में नजर आएंगी। इसके अलावा कार्थी के साथ भी एक फिल्म ‘सरदार 2’ में नजर आएंगी। साथ ही वह मलयालम फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ में मोहनलाल के साथ अभिनय कर रही हैं। मालविका और मोहनलाल के बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर है। मोहनलाल के साथ फिल्म करके मालविका काफी खुश हैं।