फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kanguva actor Suriya reacted after Issue Resolved on tripati laddu controversy between Pawan Kalyan Karthi

Suriya: पवन कल्याण-कार्ति के बीच विवाद सुलझने के बाद सूर्या ने दी प्रतिक्रिया, जानें पोस्ट में क्या लिखा

Wed, 25 Sep 2024 12:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 25 Sep 2024 12:12 PM IST
सार

हाल ही में पवन कल्याण ने अभिनेता कार्ति के 'लड्डू' पर दिए बयान पर गुस्सा जाहिर किया था। हालांकि, बाद में अभिनेता ने इसको लेकर माफी मांग ली थी। अब मुद्दा सुलझने के बाद सूर्या ने पवन कल्याण की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Kanguva actor Suriya reacted after Issue Resolved on tripati laddu controversy between Pawan Kalyan Karthi
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya

विस्तार

अभिनेता कार्ति के तिरुपति के लड्डू पर दिए गए बयान के बाद अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  पवन कल्याण नाराज हो गए थे। इसके बाद कार्ति ने माफी भी मांगी थी, जिसे स्वीकार करते हुए पवन कल्याण ने उन्हें आगामी फिल्म  मेयाझगन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने इस पोस्ट में सुपरस्टार सूर्या को टैग भी किया।

विज्ञापन

Feroz Khan: मोस्ट स्टाइलिश एक्टर्स में से एक थे फिरोज खान, फिल्म हिट होने पर नोट गिनने के लिए रखनी पड़ी थी टीम

विज्ञापन

सूर्या ने कहा धन्यवाद

सूर्या ने भी कुछ ही समय बाद इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन कल्याण को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि, उन्होंने कार्ति और पवन कल्याण के बीच के मुद्दे कुछ भी नहीं लिखा। सूर्या ने पोस्ट के जवाब में लिखा, "आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर!" कार्ति ने भी पवन की पोस्ट का जवाब देते हुए उन्हें उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Urmila Matondkar: पति मोहसिन अख्तर मीर से शादी के आठ साल बाद अलग होंगी उर्मिला मातोंडकर, तलाक के लिए दी अर्जी


इस वजह से नाराज हो गए थे पवन कल्याण

गौरतलब है कि आगामी फिल्म, मेयाझगन/सत्यम सुंदरम के प्रचार कार्यक्रम के दौरान कार्ति से जब तिरुपति के लड्डू बनाने में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल के दावों पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो अभिनेता ने इसे संवेदनशील मुद्दा कहकर सवाल को टालने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान वह इस हंस पड़े। यही बात पवन कल्याण को पसंद नहीं आई और उन्होंने अभिनेता को सख्त हिदायत दे दी।  प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कार्ति को उनके व्यवहार के लिए खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद कार्ति ने एक्स पर उनसे औपचारिक रूप से माफी मांगी।
Tirupati Laddu Controversy: पवन कल्याण की फटकार के बाद कार्ति ने मांगी माफी, तिरुपति लड्डू विवाद पर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed