फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Feroz Khan Birth Anniversary was an Indian actor editor producer and director know his life career

Feroz Khan: मोस्ट स्टाइलिश एक्टर्स में से एक थे फिरोज खान, फिल्म हिट होने पर नोट गिनने के लिए रखनी पड़ी थी टीम

Wed, 25 Sep 2024 07:45 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 25 Sep 2024 07:45 AM IST
सार

फिरोज खान का जन्म 25 सितंबर 1939 को बैंगलोर में हुआ था। फिरोज का असली नाम जुल्फिकार अली शाह खान है। फिरोज एक भारतीय अभिनेता होने के साथ ही फिल्म निर्माता और निर्देशक भी थे। फिरोज खान इंडस्ट्री के मोस्ट स्टाइलिश एक्टर्स में से एक थे। अपनी डायलॉग डिलीवरी, गुड लुक्स, चार्मिंग स्टाइल से एक्टर ने फैंस का दिल जीता। आज उनकी जन्म तिथि पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

विज्ञापन
Feroz Khan Birth Anniversary was an Indian actor editor producer and director know his life career
दिवंगत अभिनेता फिरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक सफल अभिनेता होने के साथ फिरोज खान निर्देशक और निर्माता भी थे। उनके निर्माण-निर्देशन में बनी कुछ फिल्में आज भी आइकॉनिक मानी जाती हैं। रोमांचक कहानी के साथ मधुर संगीत उनकी फिल्मों का हिस्सा रहा है। 70-80 के दशक के सबसे खूबसूरत हीरोज में से एक फिरोज को इंडस्ट्री का 'काऊ' ब्वॉय कहा जाता था। आज उनकी जन्म तिथि पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन


अपनी भूमिकाओं के लिए मश्हूर हैं फिरोज
आज भी फिरोज भारतीय सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में 60 से अधिक फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड के लोकप्रिय स्टाइल आइकन में से एक बन गए। फिरोज ने आरजू, सफर, मेला, अपराध, खोटे सिक्के, काला सोना, धर्मात्मा, नागिन, कुर्बानी, जांबाज और वेलकम जैसी सफल हिंदी फिल्मों में बेहतरीन भूमिकाओं से सभी का दिल जीता है। 
विज्ञापन


संडे को नहीं करते थे काम- फिरोज
फिल्म दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जो हमेशा अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं। उन्हीं अभिनेताओं में से एक थे फिरोज खान। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 सितंबर 1976 को प्रकाश मेहरा फिल्म 'हेरा फेरी' का ऑफर फिरोज के पास लेकर गए थे। लेकिन फिरोज ने यह फिल्म ठुकरा दी क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग संडे को थी। फिरोज के बाद यह फिल्म अमिताभ बच्चन को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोज की डेब्यू फिल्म
अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद फिरोज मुंबई आए और उन्होंने पहली फिल्म 1956 में की, जिसमें उनका एक छोटा सा किरदार था। इस फिल्म का नाम 'हम सब चोर है' था। इसके बाद उन्होंने जमाना, बड़े सरकार और दीदी जैसी फिल्मों सेकंड लीड के तौर पर काम किया। 1960 से 1970 के दौरान फिरोज खान ने कई फिल्मों में अभिनय किया। बतौर अभिनेता उनकी पहली फिल्म 'घर की लाज' थी, जिसमें उनके अपोजिट निरूपा रॉय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फणी मजूमदार की फिल्म 'ऊंचे लोग' उनके करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई।

नोट गिनने के लिए रखनी पड़ी थी टीम
फिल्म ‘कुर्बानी’ रिलीज हुई थी, तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म मुंबई में ही तीन महीने हाउसफुल चली थी। फिल्म की धुआंधार कमाई ने नोटों की बारिश कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार, फिल्म इतनी सुरहिट हुई की उस समय नोट गिनने के लिए फिरोज खान ने एक टीम लगा दी थी। उस समय इस फिल्म को फिरोज ने 1.55 करोड़ में बनाया था और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।


फिरोज खान की मृत्यु
फिरोज खान की मृत्यु 27 अप्रैल 2009 को फेफड़ों के कैंसर से हुई थी। उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उन्होंने बैंगलोर में अपने फार्महाउस पर जाने की इच्छा जताई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed