{"_id":"653fccb248034c581f0acc2a","slug":"kajal-aggarwal-anniversary-post-for-husband-kichlu-gautam-shares-romantic-video-on-internet-2023-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kajal-Gautam: शादी की तीसरी सालगिरह पर काजल ने गौतम के लिए लिखा रोमांटिक पोस्ट, खास वीडियो भी किया शेयर","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kajal-Gautam: शादी की तीसरी सालगिरह पर काजल ने गौतम के लिए लिखा रोमांटिक पोस्ट, खास वीडियो भी किया शेयर
साउथ की दिग्गज अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। काजल ने आज यानी 30 अक्टूबर 2023 को अपने पति गौतम किचलू के साथ शादी की तीसरी सालगिरह मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने पति को एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी है।
Trending Videos
2 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू
- फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस छोटे से क्लिप में काजल और गौतम की अब तक की सभी खूबसूरत यादें कैद हैं। साथ में वेकेशन मनाने से डिनर डेट, क्वालिटी टाइम, एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी फेज और बेबी के साथ घूमने-फिरने तक, इस वीडियो में काजल और गौतम की खूबसूरत यादें देखी जा सकती हैं।
3 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू
- फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
इस वीडियो को शेयर करते हुए काजल ने एक प्यारा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, "सूर्य के चारों ओर 3 साल मुबारक, एक साथ, सबसे अच्छे दोस्त। गौतम किचलू।"
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू
- फोटो : Instagram: @aggarwalkajju
काजल के पोस्ट करते ही फैंस ने उन्हें शादी की सालगिरह पर बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई। वहीं, एक दूसरे यूजर ने दोनों की तारीफ़ करते हुए लिखा लिखा है, आपकी सेटिंग गोल्स क्वीन। एक अन्य फैन लिखा है, एक साथ खूबसूरत लग रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू
- फोटो : social media
बता दें कि, काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि डेटिंग से पहले दोनों सात साल तक एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त रहे। फिर कपल ने करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। साल 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।