फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Adipurush Actor Prabhas New Horror Comedy Film Titled Royal as Per Reports

Prabhas Upcoming Film: प्रभास की नई फिल्म का नाम हो गया फाइनल? सुपरस्टार की हॉरर-कॉमेडी पर आया नया अपडेट

Sat, 17 Jun 2023 01:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 17 Jun 2023 01:35 PM IST
सार

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का नाम फाइनल हो चुका है। दावों की मानें तो  प्रभास की इस फिल्म का नाम 'रॉयल' होगा।

विज्ञापन
Adipurush Actor Prabhas New Horror Comedy Film Titled Royal as Per Reports
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। हालांकि, फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म के डायलॉग से लेकर किरदारों के लुक तक की आलोचना की जा रही है। इस बीच प्रभास की एक नई फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। हाल ही में खबर आई थी कि तेलुगू सुपरस्टार जल्द ही एक हॉरर कॉमेडी में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त के भी काम करने की चर्चा थी। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

Karan Vohra: 'इमली' एक्टर करण बने जुड़वा बच्चों के पिता, पत्नी बेला वोहरा ने दिया बेटों को जन्म

विज्ञापन

Adipurush Actor Prabhas New Horror Comedy Film Titled Royal as Per Reports
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने नाम से उठा पर्दा

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का नाम फाइनल हो चुका है। दावों की मानें तो  प्रभास की इस फिल्म का नाम 'रॉयल' होगा। इस बारे में फ्री प्रेस जर्नल को एक सूत्र ने कहा, ''फिल्म की शूटिंग अब तेज होगी, शायद प्रभास के व्यस्त शेड्यूल के कारण फिल्म अपने आशूटिंग शेड्यूल के साथ आगे नहीं बढ़ सकी थी। वह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष के प्रमोशन में भी व्यस्त थे जो अब रिलीज हो चुकी है। मारुति के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब रफ्तार पकड़ेगी।''
Priyanka Chopra: 'मैं अपने पति पर निर्भर हूं', परिवार और वर्क-लाइफ को बैलेंस करने पर बोलीं प्रियंका

Adipurush Actor Prabhas New Horror Comedy Film Titled Royal as Per Reports
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छोटे बजट की है फिल्म

सूत्र ने आगे कहा कि फिल्म में शीर्षक के लिए तीन विकल्प राजा डीलक्स, एंबेसडर और रॉयल हैं। फिलहाल निर्माताओं ने रॉयल शीर्षक पर ध्यान केंद्रित किया है। सूत्र ने कथित तौर पर बताया कि फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है। साथ ही यह भी बताया कि यह फिल्म 50 प्रतिशत पूरी हो गई है। सूत्र के मुताबिक फिल्म में तीन हीरोइनें हैं। यह लगभग 50 करोड़ रुपये की एक छोटे बजट की फिल्म है। इसके साथ ही सूत्र ने फिल्म की कहानी का भी खुलासा किया और कहा, "प्रभास के शरीर में संजय दत्त का भूत प्रवेश करेगा और उसके बाद जो होगा वह कहानी का सार है।” हालांकि, फिल्म के निर्देशक ने टाइटल पर चुप्पी साध रखी है।  मारुति ने फिलहाल इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
Adipurush: 'आदिपुरुष' में जानबूझकर लिखे गए थे 'हनुमान' के विवादित डायलॉग, लेखक मनोज मुंतशिर का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed