Nayanthara: पहली बार एक साथ दिखेंगे नयनतारा और कविन, निर्देशक विष्णु एडवन के फिल्म की शूटिंग शुरू
साउथ अभिनेत्री नयनतारा और स्टार अभिनेता कविन पहली बार एक साथ किसी फिल्म में दिखाई देंगे। दोनों की आगामी फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी इसके शीर्षक की घोषणा होनी बाकी है।
विस्तार
नयनतारा ने पोस्ट की तस्वीर
अभिनेत्री नयनतारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिक तस्वीर कविन के साथ साझा की। इस तस्वीर पर उन्होंने एक साधारण सा कैप्शन ‘हाय’ लिख कर दिया। इसके पहले लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। आपको बता दें कि यह फिल्म कविन और नयनतारा की एक साथ पहली फिल्म होगी।
Shiv Kumar Batalvi: सालगिरह पर आई बटालवी के चाहने वालों के लिए खुशखबरी, पत्नी और बेटे ने दी बायोपिक को मंजूरी
निर्देशक विष्णु एडवन ने क्या लिखा?
इस परियोजना के निर्देशक विष्णु एडवन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'नंदरी अरोहरा। मेरी नयनतारा मैम और मेरे कविन अन्ना के लिए। आज से यात्रा शुरू होती है। रोम्बा रोम्बा नंदरी ललित सर।'
Nandri Arohara ❤️ For my Nayanthara maam ❤️ and My Kavin Anna❤️
— Vishnu Edavan (@VishnuEdavan1) July 22, 2024
The journey Begins today ❤️
Romba romba Nandri Lalith sir🫶🏼@NayantharaU @Kavin_m_0431 @JenMartinmusic @leonbritto1 @brindagopal @7screenstudio @kavya_sriram @kabilanchelliah and many more wonderful people ❤️ pic.twitter.com/dICshe9bwg
कविन ने निर्देशक के लिए जताई खुशी
अभिनेता कविन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर निर्देशक के प्रति खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘सबसे पहले मुझे खुशी है कि विष्णु एडवन निर्देशक बन रहे हैं और उनकी पहली फिल्म का हिस्सा बनकर मैं और भी खुश हूं। तीसरी बार जेन मार्टिन के साथ काम करना वाकई खुशी की बात है और मुझे विश्वास है कि यह एल्बम सभी को पसंद आएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए हम सभी को एक साथ लाने के लिए ललित सर का शुक्रिया।’
Firstly I'm happy that @VishnuEdavan1 is becoming a director and even happier to be part of his debut.
— Kavin (@Kavin_m_0431) July 22, 2024
Teaming up with @JenMartinmusic for the third time is pure joy, and I trust this album will be loved by all.
Thank you, @7screenstudio Lalit sir for uniting us all together… https://t.co/mkGPtKURJo
फिल्म की शूटिंग हुई शुरू
बता दें कि इस अनाम फिल्म की शूटिंग 22 जुलाई को चेन्नई में शुरू हुई। सेवन स्क्रीन स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत जेन मार्टिन ने दिया है, सिनेमैटोग्राफी लियोन ब्रिटो ने की है और डांस कोरियोग्राफी बृंदा गोपाल ने की है।
Suriya 44: सुपरस्टार सूर्या के जन्मदिन पर निर्देशक सुभाराज का तोहफा, लॉन्च किया फिल्म 'सूर्या 44' का प्रोमो