{"_id":"67ecb6ab95c582fdaa07b8c6","slug":"south-actress-divyabharathi-reacts-on-rumours-of-dating-with-gv-prakash-and-rejected-them-2025-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Divyabharathi: ‘मैं किसी भी शादीशुदा इंसान को डेट नहीं करूंगी’, अफवाहों पर अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Divyabharathi: ‘मैं किसी भी शादीशुदा इंसान को डेट नहीं करूंगी’, अफवाहों पर अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी
Wed, 02 Apr 2025 09:36 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 02 Apr 2025 09:36 AM IST
सार
Divyabharathi: हाल ही में साउथ फिल्मों के अभिनेता जीवी प्रकाश के पारिवारिक मामले पर कई खबरें सुनाई दे रही थीं, जिसमें उनके तलाक और अभिनेत्री दिव्याभारती से संबंध की अफवाहें उड़ रही थी। अब इस मामले पर साउथ अभिनेत्री दिव्याभारती ने चुप्पी तोड़ी और इन अफवाहों को निराधार बताया।
विज्ञापन
दिव्या भारती और जीवी प्रकाश
- फोटो : इंस्टाग्राम- @divyabharathioffl और @gvprakash
विस्तार
अभिनेता जीवी प्रकाश ने पिछले साल अपनी पत्नी गायिका सैंधवी से तलाक ले लिया था। इस मामले को भी लोग अभिनेत्री दिव्याभारती से जोड़ रहे हैं, साथ ही दोनों के बीच अफेयर्स की अफवाहें भी उड़ रही हैं। अभिनेत्री ने इन सब बातों पर चुप्पी तोड़ी और सभी को झूठा बताया है। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा।
विज्ञापन
अभिनेत्री का इन मुद्दों से कोई संबंध नहीं
साउथ अभिनेत्री दिव्याभारती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि जानबूझकर उनका नाम किसी के निजी जीवन में जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जीवी प्रकाश के पारिवारिक मामले से उनका कोई संबंध नहीं है। साथ ही अभिनेत्री ने लिखा कि वो कभी किसी अभिनेता को डेट नहीं करेंगी और किसी शादीशुदा इंसान को तो हरगिज नहीं। इसके अलावा अभिनेत्री ने स्टोरी में लिखा कि वह पहले तो इसका जवाब नहीं देना चाहती थी, लेकिन जब अफवाहें बढ़ने लगी तो उन्हें जवाब देना पड़ा।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Ajay Devgn B'day: आम से दिखने वाले अजय देवगन ने मेहनत से बनाई पहचान, पढ़ें एक्टर के अनसुने किस्से
विज्ञापन
वह एक स्वतंत्र महिला है
इसी पोस्ट में आगे बताते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वह एक स्वतंत्र और मजबूत महिला हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से नकारात्मकता फैलाने की बजाय सकारत्मकता पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही और अनुरोध किया कि उनका सम्मान किया जाए।
यह खबर भी पढ़ें: Remo Dsouza Birthday: बिना किसी द्रोणाचार्य के डांस मास्टर बने रेमो डिसूजा, कभी भूखे पेट स्टेशन पर काटीं रातें
एक नजर मामले और अभिनेत्री की ओर
जीवी प्रकाश ने पिछले साल अपनी पत्नी सैंधवी से 11 साल तक रिश्ते में रहने के बाद तलाक ले लिया था। अब इस मामले में लोगों का कहना है कि उनका रिश्ता टूटने के पीछे अभिनेत्री दिव्याभारती का हाथ है। साथ ही इन दोनों के अफेयर्स की अफवाहें भी उड़ाई जा रही हैं। हालांकि, आपको बतात चलें कि अभिनेत्री ने जीवी प्रकाश के साथ 'बैचलर' और 'किंग्सटन' जैसी फिल्मों में काम किया है।