फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South actor Prabhas talks about late uncle Krishnam Raju on Unstoppable with NBK Season 2 show

Prabhas: कृष्णम राजू को याद कर छलके प्रभास के आंसू, बोले- आज हम जो कुछ भी हैं...

Wed, 04 Jan 2023 07:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 04 Jan 2023 07:26 PM IST
सार

प्रभास अपने चाचा को याद करते हुए, उनके बारें में कुछ ऐसी बातें कि जिसे सुनकर फैंस भी भावुक हो गए। 

विज्ञापन
South actor Prabhas talks about late uncle Krishnam Raju on  Unstoppable with NBK Season 2 show
प्रभास और उनके चाचा - फोटो : social media

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार प्रभास आजकल किसी न किसी शो का हिस्सा बनते रहते हैं। हाल ही में, प्रभास अनस्टॉपेबल विद एनबीके सीजन 2 में गए, जहां वह मस्ती मजाक करते नजर आए, लेकिन आगामी एपिसोड में अभिनेता को अपने दिवंगत चाचा अभिनेता कृष्णम राजू को याद करते हुए काफी भावुक होते देखा गया। यही नहीं, उन्होंने अपने चाचा के लिए शो में कुछ भावुक बातें भी कीं।
विज्ञापन

 

आगामी एपिसोड के प्रोमो में प्रभास अपने चाचा को याद करते हुए, उनके बारें में कुछ ऐसी बातें कि जिसे सुनकर फैंस भी भावुक हो गए। प्रभास कहते हैं, 'आज हम जो कुछ भी हैं उन्हीं की वजह से हैं। हम उनके एहसानमंद हैं। वे अपने संघर्ष के दिनों मद्रास आ गए और 10-12 साल तक खलनायक के रूप में काम किया और फिर अपना बैनर शुरू किया और महिला प्रधान कहानियों के साथ इतिहास रचा। हमारा पूरा परिवार उन्हें बहुत याद करता है।' 

Tunisha Sharma: बर्थडे के 10 दिन पहले दुनिया को अलविदा कह गईं तुनिशा, जानें 'मरियम' से जुड़ी खास बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता कृष्णम की मौत के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'वह एक महीने से बीमार थे, और मैं उस दौरान अस्पताल में था और लगातार डॉक्टरों के संपर्क में था।' वहीं प्रभास के साथ मौजूद बालकृष्ण ने कहा, 'मैं उस पल को मिस कर रहा था क्योंकि उस समय मैं एक शूट के लिए तुर्की में था और जब मुझे यह खबर मिली तो मैं खुद को रोने से रोक नहीं पाया।'
 

Ali Baba Dastaan-E-Kabul: तुनिशा की मौत के पांच दिन बाद शुरू हुई शो की शूटिंग, सपना ने बताया सेट का माहौल

विज्ञापन

आपको बता दें कि 20 जनवरी, 1940 को पश्चिम गोदावरी जिले के मोगलथुर में जन्मे कृष्णम राजू ने 1966 में चिल्का गोरिंका के साथ अपनी शुरुआत की। उन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई। फिल्म 'अवेकल्लू' में उनके अभिनय कौशल की बहुत तारीफ की। इसके अलावा इस फिल्म ने उन्हें बहुत प्रसिद्धि दिलाई। 'हंथाकुलु देवांथाकुलु', 'भक्त कन्नप्पा', 'थंद्रा पपरायुडु' आदि फिल्मों ने उन्हें अभिनय की दुनिया का मशहूर खलनायक बना दिया। 
प्रभास अपने चाचा को याद करते हुए, उनके बारें में कुछ ऐसी बातें कि जिसे सुनकर फैंस भी भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed