फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonakshi sinha upcoming film nikita roy poster released know when you can watch this film

इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, पहला पोस्टर जारी; जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Sat, 19 Apr 2025 01:45 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 19 Apr 2025 01:45 PM IST
सार

Nikita Roy: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म 'निकिता रॉय' का पोस्टर जारी। अभिनेत्री के सीरियस और टेंस लुक ने दर्शकों में बढ़ाया रोमांच।

विज्ञापन
Sonakshi sinha upcoming film nikita roy poster released know when you can watch this film
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम- @aslisona

विस्तार

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'निकता रॉय' का पोस्टर रिलीज हुआ है। अभिनेत्री के इस फिल्म के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सोनाक्षी के तनाव और सीरियस लुक ने सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म निर्माताओं द्वारा फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन


क्या है फिल्म का पोस्टर?
सोनाक्षी सिन्हा अपने दमदार लुक के साथ इस बार सिनेमाई पर्दे पर नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री की आगामी फिल्म निकिता रॉय' के पोस्टर ने उनके लुक के बारे में कई सवाल पैदा कर दिए हैं। इस पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में सभी किरदार सस्पेंस लुक में दिख रहे हैं। यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)




यह खबर भी पढ़ें: Piku: सिनेमाघरों में फिर दस्तक देगी 'पीकू', दीपिका पादुकोण बोलीं- आपकी बहुत याद आती है इरफान

कब रिलीज होगी फिल्म?
'निकिता रॉय' फिल्म का निर्देशन कुश एस सिन्हा कर रहे हैं, जो इस फिल्म से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म रहस्य, मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। सोनाक्षी सिन्हा की ये फिल्म 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और निकिता पाई फिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले बनाया जा रहा हैं। वहीं, इस फिल्म का प्रोडक्शन निक्की खेमचंद भगनानी, किंजल आहूजा घोन और विक्की भगनानी ने किया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Honey Singh: मॉडल के साथ अफेयर की चर्चाओं के बीच, हनी सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- ‘जिंदगी दर्द भरी नहीं है’

फिल्म निर्माताओं ने दी प्रतिक्रिया
सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म 'निकिता रॉय' को लेकर फिल्म निर्माता निक्की और विक्की भगनानी ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। यह फिल्म दर्शकों को वहां ले जाएगी, जहां मुख्यधारा की फिल्में नहीं ले जा पाती हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस फिल्म के कलाकार अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रिलीज के समय पर सिनेमाघरों में क्या कमाल करती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed