{"_id":"66641383e34f62b1fb0d9651","slug":"sona-mohapatra-slams-vishal-dadlani-for-offering-job-to-kulwinder-kaur-who-slaps-kangana-ranaut-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sona Mohapatra: कंगना को थप्पड़ मारने वाली जवान के पक्ष में बोलने पर विशाल ददलानी पर भड़कीं सोना, कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sona Mohapatra: कंगना को थप्पड़ मारने वाली जवान के पक्ष में बोलने पर विशाल ददलानी पर भड़कीं सोना, कही ये बात
Sat, 08 Jun 2024 01:51 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:51 PM IST
सार
कंगना रणौत के साथ हुए थप्पड़ कांड के बाद कई सितारे उनके समर्थन में आए हैं। वहीं, संगीतकार विशाल ददलानी ने थप्पड़ मारने की आरोपी सीआईएसएफ जवान का पक्ष लेते हुए उसे नौकरी का प्रस्ताव दिया है। संगीतकार के इस फैसले पर सिंगर सोना मोहपात्रा ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
सोना मोहपात्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम @ sonamohapatra
विस्तार
अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रणौत के साथ हुए थप्पड़ कांड के बाद बॉलीवुड के कई सितारे उनके समर्थन में आए हैं। बीते गुरुवार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला जवान पर अभिनेत्री को थप्पड़ मारने का आरोप है। इस घटना के बाद बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंटा दिख रहा है। एक तरफ कुछ सितारे इस घटना को गलत ठहरा रहे हैं, वहीं कुछ सितारे सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर का पक्ष ले रहे हैं। संगीतकार विशाल ददलानी सीआईएसएफ जवान के पक्ष में उतरे और उसे नौकरी से निकाले जाने के बाद नौकरी देने का प्रस्ताव दिया। इस बात पर गायिका सोना मोहपात्रा ने संगीतकार विशाल ददलानी की आलोचना की है।
पोस्ट पर सोना ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
शनिवार को सोना मोहपात्रा ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पोस्ट में यूजर ने विशाल को रत्न कहा था कहा था, क्योंकि लोकप्रिय गायक और संगीत निर्देशक विशाल ददलानी ने कंगना को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ जवान को नौकरी की पेशकश की थी। सोना को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने इस पर अपनी नाराजगी जताई।
Kangana Ranaut: सितारों व राजनीतिक हस्तियों की सुरक्षा पर सवाल है कंगना के साथ घटी घटना? जानें लोगों की राय
विज्ञापन
सोना ने जमकर की ददलानी की आलोचना
सोना मोहपात्रा ने संगीतकार विशाल ददलानी को रत्न बताए जाने की आलोचना करते हुए उन पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘इसमें जज की सीट पर अनु मलिक जैसे कई आरोपियों के साथ सीरियल छेड़छाड़ करने वाले के बगल में बैठना और जब मेरे जैसे सहकर्मी उन्हें खड़े होने, बोलने और रियलिटी शो की इस जहरीली संस्कृति को पीछे धकेलने में मदद करने के लिए कहते हैं तो वो कहते हैं कि पैसा कमा के देश से निकलना है... मैं आपको बताती हूं कि यह एक रत्न है।’
क्या कहा था विशाल ने?
कंगना रणौत पर हमला होने के कुछ घंटों बाद विशाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कंगना और कौर के बीच हुई कहासुनी का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि वह हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन वह उस महिला की पीड़ा को समझते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाल ने कहा कि वह हिंसा का समर्थन नहीं करते, लेकिन वह सीआईएसएफ कर्मी के गुस्से को समझते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर उसकी नौकरी जाती है और वह चाहे तो विशाल उसके लिए नौकरी की व्यवस्था करेंगे।
Kangana Ranaut: थप्पड़कांड का समर्थन करने वालों पर भड़कीं कंगना, कहा- आपको हत्या या बलात्कार से भी दिक्कत नहीं

The ‘spine’ includes sitting next to a multiple accused serial molester like Anu Malik on the judges seat & when colleagues like me call him to stand up, speak up,help push back this toxic culture of reality shows - saying paisa kamaake desh se nikalna hai..such a gem I tell you. https://t.co/Xo2ug0d6DB
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) June 8, 2024