Singham Again: अजय ने की जम्मू-कश्मीर सरकार की तारीफ, 'सिंघम अगेन' की शूटिंग के दौरान जारी किया खास वीडियो
अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग करने कश्मीर पहुंचे थे। यहां मिली सुविधा पर अभिनेता ने वीडियो जारी कर सरकार और फिल्म प्राधिकरण का धन्यवाद किया है।
विस्तार
अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म सिंघम अगेन एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग जम्मू और कश्मीर में की जा रही थी। इस दौरान फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय कश्मीर के जवानों के साथ नजर आए थे। अब अभिनेता अजय देवगन ने एक वीडियो जारी कर सरकार और फिल्म ऑथिरिटी का धन्यवाद किया है।
#WATCH | Renowned Bollywood actor Ajay Devgn expressed his heartfelt gratitude to the Jammu and Kashmir Government for their unwavering support during the shooting of his upcoming movie, 'Singham-3', in Kashmir: Information & PR, J&K
विज्ञापन
(Source: Information & PR, J&K) pic.twitter.com/pIr8Tec2e2— ANI (@ANI) May 24, 2024
फिर से कश्मीर आना चाहेंगे अजय
अजय ने फिल्म की शूटिंग के दौरान सरकार और फिल्म प्राधिकरण के तरफ से मिली सहायता को लेकर धन्यवाद किया है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए यहां शूटिंग करने के अपने अनुभव को भी साझा किया है। वीडियो में वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें फिल्म प्राधिकरण, सरकार और स्थानीय लोगों से काफी सहायता मिली। इसके अलावा उनके लिए यहां शूटिंग का अनुभव भी काफी बेहतरीन रहा। अभिनेता ने कहा कि वह यहां फिर से आना पसंद करेंगे।
Imran Khan : इमरान ने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' पर कसा था तंज ? अभिनेता ने बताया सच
कॉप यूनिवर्स की अगली किश्त है सिंघम अगेन
अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की इस अगली किश्त का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों से फिल्म की शूटिंग श्रीनगर में की जा रही थी। इस दौरान बाहर आई कुछ तस्वीरों में अजय फिल्म से जुड़े एक एक्शन सीन को फिल्माते दिखे थे। फिल्म इस साल अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
गोविंदा से लेकर सलमान तक, सेट पर देर से आते हैं ये कलाकार