फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   singer keneeshaa speaks out online abuse ravi mohan aarti divorce controversy

Keneeshaa: ‘अगर दोषी हूं तो भगवान सजा दें’, रवि की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने आरती रवि के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

Sat, 24 May 2025 11:16 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 24 May 2025 11:16 AM IST
सार

Keneeshaa on Trolling: साउथ एक्टर रवि मोहन और उनकी पूर्व पत्नी के बीच का विवाद अब जगजाहिर हो चुका है। दोनों ने एक दूसरे पर सार्वजनिक तौर पर कई आरोप लगाए हैं। इसी बीच अभिनेता की रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा का सोशल मीडिया पर दर्द छलका है। 

विज्ञापन
singer keneeshaa speaks out online abuse ravi mohan aarti divorce controversy
केनिशा और रवि मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम- @keneeshaa1

विस्तार

साउथ सुपरस्टार रवि मोहन और उनकी पूर्व पत्नी आरती रवि के तलाक के बीच एक नाम जो अचानक सुर्खियों में आ गया है, वो है सिंगर केनिशा का। एक्टर रवि मोहन की करीबी दोस्त मानी जाने वाली सिंगर केनिशा इन दिनों सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। इन सभी नफरत भरे कमेंट्स और आरोपों के बीच अब सिंगर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक भावुक पोस्ट के जरिए अपनी बात दुनिया के सामने रखी है।

विज्ञापन


केनिशा ने किया इमोशनल पोस्ट 
केनिशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में कई पोस्ट शेयर किए, जिनमें उन्होंने उन अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियों को दिखाया जो उनके खिलाफ की जा रही हैं। उन्होंने लिखा- ‘मैं इस बात को समझती हूं कि लोग मेरी सच्चाई और दर्द को नहीं जानते, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मुझ पर मनगढ़ंत आरोप लगाए जाएं। अगर मैं गलत हूं, तो मुझे कानूनी सजा मंजूर है, लेकिन बिना सच जाने मुझे इस तरह अपमानित न किया जाए।’
विज्ञापन




‘मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं’
केनिशा ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे लिखा- मैं ना तो अपनी सोशल मीडिया टिप्पणियों को बंद करूंगी और न ही किसी से भागूंगी।’ उनका दावा है कि उनके पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने उन सभी ट्रोल्स को खुली चुनौती दी कि अगर उन्हें लगता है कि वह किसी भी तरह से इस विवाद की वजह हैं, तो वो उन्हें कोर्ट ले जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि वो हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं वो भी सार्वजनिक तौर पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Ravi Mohan: मुश्किल में अभिनेता रवि मोहन, पूर्व पत्नी ने तलाक के बाद गुजारा भत्ते के तौर पर मांग लिए इतने लाख

‘सच्चाई सभी के सामने आएगी’
केनिशा ने अपने पोस्ट में ये भी दावा किया कि एक ना एक दिन सच जरूर बाहर आएगा। उन्होंने कहा कि लोग कर्म की बात करते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि एक दिन सच्चाई भी सामने आएगी वो भी पूरी कानूनी प्रक्रिया के साथ। केनिशा से भगवान से भी प्रार्थना की कि अगर वो दोषी हैं तो भगवान उन्हें सजा दें या अपने पास बुला लें, लेकिन अगर नहीं, तो उन्हें चैन से जीने दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Ravi Mohan: ‘तीसरे शख्स की वजह से हमारी शादी टूटी’, एक्टर रवि मोहन के आरोपों का पूर्व पत्नी ने उड़ाया मजाक

आरती रवि ने लगाया था आरोप
बता दें कुछ दिन पहले रवि मोहन की पूर्व पत्नी आरती रवि ने आरोप लगाया था कि जिस शख्स को एक्टर ने अपनी जिंदगी बताया था वहीं उनके जीवन में अंधकार का कारण बनी हैं। इसके बाद से ही केनिशा को लगातार सोशल मीडिया पर हेट मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed