Ravi Mohan: ‘तीसरे शख्स की वजह से हमारी शादी टूटी’, एक्टर रवि मोहन के आरोपों का पूर्व पत्नी ने उड़ाया मजाक
Aarti Mohan Post: साउथ एक्टर रवि मोहन की पूर्व पत्नी आरती रवि ने उनके आरोपों का जवाब देते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी शादी टूटने की असली वजह का भी खुलासा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘छह फुट लंबा आदमी 5 फुट 2 इंच की महिला से प्रताड़ित हो रहा है। यह हंसी की बात है। हमारी शादी हमारी वजह से नहीं बल्कि तीसरे शख्स की वजह से टूटी है।’ यह कहना है तमिल एक्टर रवि मोहन की पूर्व पत्नी आरती रवि का, जिन्होंने अब सोशल मीडिया पर खुले तौर पर अपने रिश्ते के टूटने की वजह बताई है। हाल ही में रवि मोहन द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों का जवाब देते हुए आरती रवि ने एक लंबा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पूर्व पति पर पलटवार किया।
आरती रवि ने केनिशा को बताया वजह?
20 मई को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए नोट में आरती रवि ने लिखा, ‘मेरे और रवि के रिश्ते में किसी पैसे, ताकत या कंट्रोल की वजह से नहीं, बल्कि किसी तीसरे शख्स की दखलंदाजी के चलते दरार आई।’
आरती ने सीधे तौर पर रवि मोहन के कथित अफेयर की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह महिला उनके जीवन में तलाक की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही शामिल हो चुकी थी। हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा सिंगर केनिशा फ्रांसिस की ओर ही माना जा रहा है, जिनके साथ रवि मोहन को हाल ही में देखा गया था।
आरती रवि ने पूर्व पति पर कसा तंज
बता दें कुछ दिन पहले रवि मोहन ने अपने पोस्ट में खुद को मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक शोषण का शिकार बताया था। इस पर आरती ने तंज कसते हुए लिखा, ‘ये सुनना हास्यास्पद है कि छह फुट लंबा आदमी एक 5 फुट 2 इंच की महिला से प्रताड़ित हो सकता है।’ उन्होंने रवि के उन दावों को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा।
ये खबर भी पढ़ें: Ravi Mohan: ‘अपने ही बच्चों से नहीं मिल सकता’, भावुक हुए एक्टर रवि मोहन ने टूटते रिश्ते का बताया सच
बच्चों को लेकर आरती ने क्या कहा?
आरती ने दावा किया कि रवि पिछले साल सिर्फ चार बार ही बच्चों से मिले थे और उनकी ओर से कोई रोक नहीं लगाई गई थी। उन्होंने लिखा, ‘हमारे बच्चों ने खुद कहा है कि वो सिर्फ दादा-दादी या ऑफिस जैसी जानी-पहचानी जगहों पर ही पापा से मिलना चाहते हैं।’ उन्होंने पोस्ट में यह भी बताया कि उन्होंने अपने करियर और सपनों को भूलकर रवि के लिए घर संभाला, जबकि उनके पास यूके से मास्टर्स डिग्री है।
मीडिया और जनता का जताया आभार
आरती ने अपने पोस्ट के आखिर में मीडिया और जनता का आभार जताया और कहा कि वह अब इस विषय में आगे कुछ नहीं बोलेंगी। उन्होंने लिखा, ‘इज्जत को नाटक से ऊपर रखने वालों के लिए अब जगह बहुत कम बची है।’ लेकिन हाल ही के कुछ बेबुनियाद आरोपों ने मुझे आखिरी बार बोलने पर मजबूर कर दिया है।
आरती-रवि मोहन का तलाक
रवि और आरती की शादी 2009 में हुई थी और 2024 में उन्होंने अलग होने का ऐलान किया। इस घटनाक्रम ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि उनके फैन्स को भी चौंका दिया है।