फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Siddhant Chaturvedi shares photos with mrunal thakur fans comment on Dhanush

मृणाल ठाकुर के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर की तस्वीरें, फैंस ने धनुष को लेकर किए कमेंट; जानें पूरा मामला

Fri, 23 Jan 2026 04:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 23 Jan 2026 04:01 PM IST
सार

Siddhant Chaturvedi: सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर मृणाल ठाकुर के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इस पर फैंस ने धनुष को लेकर कमेंट किए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Siddhant Chaturvedi shares photos with mrunal thakur fans comment on Dhanush
सिद्धांत चतुर्वेदी, मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम@siddhantchaturvedi

विस्तार

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर अपकमिंग फिल्म 'दो दीवाने सहर' में को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया है। ऐसे में सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर मृणाल ठाकुर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस ने इस पर रिएक्शन दिए हैं।
विज्ञापन


सिद्धांत की पोस्ट में क्या है?
सिद्धांत चतुर्वेदी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि मृणाल ठाकुर ने सिद्धांत के चेहरे से अपना चेहरा मिलाया है। एक दूसरी तस्वीर में मृणाल, सिद्धांत का कान खींचते हुए नजर आ रही हैं। एक और तस्वीर में सिद्धांत ने मृणाल को अपनी बाहों में कस कर पकड़ा है। तस्वीरें शेयर करते हुए सिद्धांत ने लिखा है 'आसमान इतना चमकदार कभी नहीं लगा।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)

विज्ञापन
विज्ञापन

Siddhant Chaturvedi shares photos with mrunal thakur fans comment on Dhanush
सिद्धांत चतुर्वेदी, मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम@siddhantchaturvedi
यूजर्स ने धनुष को याद किया
सिद्धांत चतुर्वेदी की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है और उस पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'धनुष सर का क्या?' एक और यूजर ने लिखा है 'धनुष ने 50 मिस्ड कॉल्स किए।' एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा है 'कोई धनुष सर को बताओ।' एक यूजर ने कहा है 'धनुष आपकी लोकेशन मांग रहे हैं।'






धनुष और मृणाल की शादी की अफवाहें
आपको बता दें कि कुछ दिनों से धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी की अफवाहें उड़ रही हैं। धनुष तलाकशुदा हैं। मृणाल की अभी तक शादी नहीं हुई है। मृणाल और धनुष की शादी की खबरें उस वक्त से उड़ीं जब फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का प्रीमियर हुआ था। यहां धनुष पहुंचे थे। न तो धनुष ने, न ही मृणाल ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बात कही है।

'बॉर्डर 2' में सनी देओल ने खास अंदाज में दी पिता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, गदगद हुए फैंस; दिए रिएक्शन

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है। इससे संजय लीला भंसाली जुड़े हैं। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में ईला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, विराज गेहलानी, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अम्बेगांवकर, अचिंत कौर और नवीन कौशिक भी नजर आएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed