फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shyam Benegal Prayer Meet these stars pay tribute naseeruddin shah shabana azmi urmila mantodkar

Shyam Benegal Prayer Meet: श्याम बेनेगल की प्रार्थना सभा में शामिल हुए दिग्गज, अर्पित की श्रद्धांजलि

Sat, 28 Dec 2024 07:09 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 28 Dec 2024 07:09 PM IST
सार

Shyam Benegal Prayer Meet: फिल्म निर्देशक-निर्माता और पटकथा लेखक श्याम बेनेगल की प्रार्थना सभा में फिल्म जगत के दिग्गजों ने शिरकत की और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन
Shyam Benegal Prayer Meet these stars pay tribute naseeruddin shah shabana azmi urmila mantodkar
श्याम बेनेगल की प्रार्थना सभा में सितारो ने की शिरकत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक-निर्माता और पटकथा लेखक श्याम बेनेगल का निधन 23 दिसंबर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण हो गया। 90 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। 24 दिसंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शामिल हुए। 28 दिसंबर को उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा रखी गई, जिसमें एक बार फिर फिल्म जगत के लोगों ने हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आइए जानते हैं उनकी प्रार्थना सभा में किन दिग्गजों ने शिरकत की।
विज्ञापन
Trending Videos

Shyam Benegal Prayer Meet these stars pay tribute naseeruddin shah shabana azmi urmila mantodkar
नसीरुद्दीन शाह और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नसीरुद्दीन शाह ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, श्याम बेनेगल की प्रार्थना सभा में पहुंचे। उन्होंने निर्देशक-निर्माता और पटकथा लेखक श्याम बेनेगल को याद किया। अभिनेता ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने जिंदगी के हर पल को जिया है। उन्होंने कहा, "श्याम ने अपनी जिंदगी के हर पल को जिया, हर सांस को, अपनी उर्जा को क्रिएटिव चीजों में लगाया।" 

Concert 2024: इस साल दर्शकों के सिर खूब चढ़ा कॉन्सर्ट का क्रेज, मोटी रकम खर्च कर खरीदी टिकटें
विज्ञापन
विज्ञापन

Shyam Benegal Prayer Meet these stars pay tribute naseeruddin shah shabana azmi urmila mantodkar
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शबाना आजमी
अभिनेत्री शबाना आजमी भी प्रार्थना सभा में जावेद अख्तर के साथ पहुंची। उन्होंने प्रार्थना सभा में अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। अभिनेत्री ने श्याम बेनेगल के साथ कई फिल्मों में काम किया है। प्रार्थना सभा में अपनी स्पीच के दौरान अभिनेत्री ने उन्हें अपना गुरु बताया। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा, “मैं उनसे पहली बार तब मिली जब वह ‘अंकुर’ के क्रिएटिव डायरेक्टर थे। उस दौरान उनके चेहरे पर वाइड वार्म स्माइल थी। आखिरी बार मैं उनसे 14 दिसंबर 2024 को उनसे मिली, जब इरा और पिया ने उनके 90वें जन्मदिन की सेलिब्रेशन रखी थी। यह एक खूबसूरत शाम थी, उन सभी के साथ और वह तब भी वैसा ही थे, वाइड वार्म स्माइल। वह मेरे गुरु थे, वह किसी के गुरु नहीं कहलाना चाहते थे, पर वह मेरे गुरु थे, उन्होंने बहुत छोटी-छोटी  सीख मुझे दी, वह मेरे मेंटर थे, वह मेरे दोस्त थे, वह मेरे बराबर थे और उन्होंने मेरे लिए यह स्पेस बनाया।" 
Sikandar Teaser: 'रोंगटे खड़े कर रहा का फिल्म का डायलॉग', 'सिकंदर' का टीजर देख फैंस बोले- स्वैग में लौटे भाईजान
विज्ञापन

Shyam Benegal Prayer Meet these stars pay tribute naseeruddin shah shabana azmi urmila mantodkar
उर्मिला मांतोडकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उर्मिला मातोंडकर और जेपी दत्ता
प्रार्थना सभा में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भी प्रार्थना सभा में पहुंचीं। अभिनेत्री ने अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा में जेपी दत्ता ने भी शिरकत की। 

Shyam Benegal Prayer Meet these stars pay tribute naseeruddin shah shabana azmi urmila mantodkar
श्याम बेनेगल की प्रार्थना सभा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन्होंने भी की शिरकत 
प्रार्थना सभा में अभिनेत्री दिव्या दत्ता, कुणाल कपूर, इला अरुण, अपने मां और पिताजी के साथ वर्धन पुरी, प्रह्लाद कक्कड़, लिलेट दुबे और अन्य लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed