{"_id":"676ff87f580d62d63705dd38","slug":"concert-2024-ed-sheeran-diljit-dosanjh-dua-lipa-and-maroon-5-lead-concert-craze-2024-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Concert 2024: इस साल दर्शकों के सिर खूब चढ़ा कॉन्सर्ट का क्रेज, मोटी रकम खर्च कर खरीदी टिकटें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Concert 2024: इस साल दर्शकों के सिर खूब चढ़ा कॉन्सर्ट का क्रेज, मोटी रकम खर्च कर खरीदी टिकटें
Sat, 28 Dec 2024 06:39 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 28 Dec 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
भारत के कॉन्सर्ट
- फोटो : पीटीआई
एक तरफ नए साल की शुरुआत हो रही है और वही, दूसरी ओर भारत में सिंगर्स अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। फिर चाहते वो एड शीरन, दिलजीत दोसांझ, दुआ लिपा हो। इन सिंगर्स के परफॉर्मेंस की टिकटें मिनटों में बिक गईं। इन सिंगर्स का क्रेज दर्शकों के सिर इस कदर चढ़कर बोल रहा है कि वे मोटी रकम देकर भी कॉन्सर्ट की टिकटे खरीद रहे हैं।
बुक माय शो ने किया यह खुलासा
युवा दर्शक ऐसे कार्यक्रमों की मांग को बढ़ा रहे हैं और विशेषज्ञों का मानना है कि यह भारत में लाइव मनोरंजन के लिए नई उम्मीद बनकर आई है। हाल ही में, बुकमाय शो की साल के अंत की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 319 शहरों में 30,687 लाइव कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पिछले साल की तुलना में लाइव मनोरंजन की खपत में 18 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Teaser: 'रोंगटे खड़े कर रहा का फिल्म का डायलॉग', 'सिकंदर' का टीजर देख फैंस बोले- स्वैग में लौटे भाईजान
विज्ञापन
कॉन्सर्ट्स से भारत को हुआ फायदा
फूड डिलीवरी फर्म के प्रवक्ता के अनुसार, 'भारत संगीत समारोहों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन रहा है। भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और प्रशंसकों ने इसे इंटरनेशनल टूर बना दिया है, जो संगीत प्रेमियों को यहां तक खींच कर ले आती है। भारत में संगीत कार्यक्रम में भाग लेना अक्सर विदेश यात्रा करने की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक होता है।'
यह खबर भी पढ़ें: Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने फैमिली मैन 3 की शूटिंग की खत्म, दर्शकों को थोड़ा इंतजार करने को कहा
इन सिंगर्स ने मचाया धमाल
सोनू निगम ने इस खबर पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सच में काफी अच्छी बात है। भारत में अब हो रहे कॉन्सर्ट्स संगीत प्रेमियों को अपनी तरफ खींच लेंगे। बता दें कि 2024 के कॉन्सर्ट कैलेंडर की शुरुआत देश में धमाकेदार तरीके से हुई, जिसमें निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट से हुआ था। तब से, संगीत प्रेमियों को एड शीरन के रिकॉर्ड-ब्रेकिंग गानों और कॉन्सर्ट्स ने दर्शकों का खूब दिल जीता। इसके बाद दिलजीत दोसांझ के दिल लुमिनाती टूर ने अपने कॉन्सर्ट से बची-कुची कसर भी पूरी कर दी थी। अब हाल ही में. दुआ लीपा ने शाहरुख खान की फिल्म बादशाह का हिट गाना 'वो लड़की' और अपने गाने "लेविटेटिंग" के मिक्सअप से इंटरनेट पर आग लगा दी है।