{"_id":"683bc991ca4baa76490ab64e","slug":"shiv-rajkumar-says-he-will-always-stand-with-kannada-language-after-kamal-haasan-controversy-2025-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kamal Haasan: कमल हासन की विवादित टिप्पणी के विरोध में आए अभिनेता शिव राजकुमार, बोले- मैं कन्नड़ भाषा के लिए…","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kamal Haasan: कमल हासन की विवादित टिप्पणी के विरोध में आए अभिनेता शिव राजकुमार, बोले- मैं कन्नड़ भाषा के लिए…
Sun, 01 Jun 2025 09:02 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 01 Jun 2025 09:02 AM IST
सार
Kamal Haasan Controversy: कन्नड़ भाषा को लेकर विवादित टिप्पणी पर साउथ सुपरस्टार कमल हासन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अभिनेता और फिल्म निर्माता शिव राजकुमार इस टिप्पणी के विरोध में उतर आए हैं।
विज्ञापन
शिव राजकुमार और कमल हासन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'ठग लाइफ' फिल्म के प्रमोशन के दौरान कथित तौर पर कन्नड़ भाषा पर विवादित टिप्पणी को लेकर अभिनेता कमल हासन को विरोधों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें कई संघटन भी शामिल हैं। अब इसी कड़ी में साउथ अभिनेता और फिल्म निर्माता शिव राजकुमार भी आ गए हैं, जिन्होंने कहा कि वह कन्नड़ भाषा के लिए अपनी जान तक दे सकते हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
क्या बोले शिव राजकुमार?
साउथ अभिनेता और फिल्म निर्मात के रूप में जाने वाले शिव राजुकमार ने एएनआई से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कन्नड़ भाषा के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा, 'कन्नड़ मेरा पहला विकल्प है, इसमें कोई संदेह नहीं है। सभी भाषाएं मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं, मातृभाषा के रूप में कन्नड़ मेरी प्राथमिकता है। मैं कन्नड़ के लिए अपनी जान दे सकता हूं, जब भी कर्नाटक के लिए कोई मुद्दा आता है, तो मैं सबसे पहले वहां पहुंचता हूं।'
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Himesh Concert: 'रेगुलर गाऊं या नाक से..', हिमेश ने मंच से पूछा यह सवाल; कॉन्सर्ट में पहुंचे कई सेलेब
विज्ञापन
कहां से शुरू हुआ मामला?
अभिनेता कमल हासन का यह मामला तब शुरु हुआ, जब वह अपनी आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रमोशन में व्यस्त थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद उनकी फिल्म का विरोध होने लगा। दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के दौरान कमल हासन एक बयान दिया, जिसे लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति तमिल से हुई। इस टिप्पणी को लेकर कन्नड़ भाषी समुदाय में नाराजगी हुई और उन पर आधिकारित तौर पर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।
क्या है मामले का अपडेट?
इस बयान के आते ही कर्नाटक रक्षण वेदिके सहित कई कन्नड़ संगठनों ने कमल हासन से माफी की मांग की। हालांकि, इसके जवाब में अभिनेता ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है, इसलिए वो माफी नहीं मांगेंगे। साथ ही कहा कि वो न्याय और कानून में विश्वास करते हैं।