फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Himesh reshammiya do music concert in mumbai and singer says that he should sing regular or with nose

Himesh Concert: 'रेगुलर गाऊं या नाक से..', हिमेश ने मंच से पूछा यह सवाल; कॉन्सर्ट में पहुंचे कई सेलेब

Sun, 01 Jun 2025 08:03 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 01 Jun 2025 08:03 AM IST
सार

Himesh Reshammiya Concert: शनिवार की शाम सिंगर-एक्टर हिमेश रेशमिया के नाम रही। गायक ने अपने सुरों की जादूगरी से मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन कॉन्सर्ट में मौजूद सभी को अपना दीवाना बना लिया, जिसमें कई सेलेब्स भी शामिल रहे।  

विज्ञापन
Himesh reshammiya do music concert in mumbai and singer says that he should sing regular or with nose
हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया ने सपनों की नगरी मुंबई में शनिवार को एक शानदार म्यूजिक कॉन्सर्ट किया। इस समारोह में दर्शक उनके गानों पर झूमते नजर आए, जिसका वीडियो सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। हिमेश रेशमिया की गायकी का आनंद लेने कई सेलेब्स भी पहुंचे, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


हिमेश रेशमिया ने बनाया दीवाना
सिंगर-एक्टर हिमेश रेशमिया ने कैप मानिया टूर के तहत मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में शनिवार शाम को एक म्यूजिक कान्सर्ट आयोजित किया था। इस शो का एक वीडियो गायक ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें वो गाते हुए दिख रहे हैं और भारी संख्या में मौजूद दर्शक उनकी गायकी की दीवानगी में झूमते-नाचते दिखाई पड़ रहे हैं। इस वीडियो पोस्ट के साथ सिंगर ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कहा, ‘जय मातादी लेट्स रॉक, जियो गार्डन बीकेसी में कैप मेनिया टूर के हमारे बिक चुके शो को मिले ऐतिहासिक समर्थन के लिए धन्यवाद।’
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)




रेगुलर गाना गाऊंं या नाक से
गायक हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह 'आशिका बनाया' गाना गाते दिख रहे हैं। साथ ही दर्शकों से सवाल पूछते हैं कि वो रेगुलर गाना गाएं या नाक से। इसके जवाब में दर्शकों ने नाक से गाने की सहमति दी, जिसके बाद गायक दूसरा गाना गाने लगते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)




सेलेब्स ने भी उठाया आनंद
हिमेश रेशमिया की इस शानदार शाम का कई सेलेब्स भी आनंद लेने पहुंचे। इस कड़ी में कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने  कहा कि साल का सबसे शानदार इवेंट, जिसका वो इंतजार नहीं कर पा रही हैं। वहीं अभिनेता वीर पहाड़िया ने भी कान्सर्ट से तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो फराह खान के साथ दिख रहे हैं और शो को एंजाय करते भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाटे ने भी एक इंस्टा स्टोरी साझा की है, जिसमें वो शो का भरपूरा आनंद ले रहे हैं। 






हिमेश रेशमिया का वर्कफ्रंट
हिमेश रेशमिया सिंगर के तौर तो काफी काम कर चुके हैं। वह फिल्मों में एक्टिंग भी करते हैं। पिछले दिनों उनकी एक फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ भी रिलीज हुई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed