फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan confirms Siddharth Anand to direct King after two years they work together

King: सिद्धार्थ आनंद ही संभालेंगे 'किंग' के निर्देशन की कमान, शाहरुख खान ने चुप्पी तोड़ किया खुलासा

Mon, 27 Jan 2025 04:05 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 27 Jan 2025 04:05 PM IST
सार

King:  अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘किंग’ के निर्देशक के बारे में खुलासा किया है। उनकी इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। 
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan confirms Siddharth Anand to direct King after two years they work together
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। दो साल बाद दोनों एक साथ फिर काम करते नजर आएंगे। इससे पहले शाहरुख खान और सिद्धार्थ ने साल 2023 की फिल्म ‘पठान’ में साथ काम किया था। इससे पहले कहा जा रहा था कि सुजॉय घोष फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


शाहरुख खान ने खुद शेयर की अपडेट 
रविवार को दुबई  में ग्लोबल विलेज इवेंट में अभिनेता शाहरुख खान ने खुद खुलासा किया कि सिद्धार्थ आनंद उनकी आगामी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। एक्स पर अभिनेता के एक फैन क्लब द्वारा वीडियो शेयर किया गया, जिसमें अभिनेता कहा कि वह ‘किंग’ पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं अभी मुंबई में इसकी शूटिंग कर रहा हूं, जब मैं वापस जाऊंगा... मेरे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बहुत प्यारे हैं। उन्होंने 'पठान' बनाई। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि यह फिल्म आपका खूब मनोरंजन करेगी और आपको खूब मजा आएगा।"

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Pushpa 2 OTT Release: 'पुष्पा 2' की ओटीटी रिलीज की तारीख हुई तय? इस प्लेटफॉर्म पर फिल्म के साथ मिलेगा सरप्राइज
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी सुहाना भी आएंगी नजर
शाहरुख खान की इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। सुहाना ने जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से अपने अभिनय की शुरुआत की है।


यह खबर भी पढ़ें:  Chhaava: ‘छावा’ से हटाया जाएगा विवादित डांस सीन, रिलीज से पहले विशेषज्ञ देखेंगे फिल्म


मैं 30 का दिखता हूं…
नवंबर में शाहरुख खान जब 60 साल के हुए तो उन्होंने मजाक में कहा कि वह जवान दिखते हैं, लेकिन उम्र धीरे-धीरे उन पर हावी हो रही है। अभिनेता ने कहा था, मैं इस साल 60 साल का हो रहा हूं,  लेकिन मैं 30 का दिखता हूं। मैं बस आपको बताना चाहता हूं, मैं कुछ चीजें भूल जाता हूं यार।” शाहरुख ने साल 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की, जिसे काफी पसंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed