फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhaava controversial dance scene will be deleted director Laxman Utekar vicky kaushal as per report

Chhaava: ‘छावा’ से हटाया जाएगा विवादित डांस सीन, रिलीज से पहले विशेषज्ञ देखेंगे फिल्म

Mon, 27 Jan 2025 03:11 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 27 Jan 2025 03:11 PM IST
सार

Chhaava: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने राज ठाकरे से मिलने के बाद फिल्म से डांस सीन हटाने की बात कही है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म को रिलीज से पहले विशेषज्ञों को दिखाया जाए।
 

विज्ञापन
Chhaava controversial dance scene will be deleted director Laxman Utekar vicky kaushal as per report
छावा डांस सीन - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

रविवार को महाराष्ट्र के मंत्री उदय सावंत ने ‘छावा’ के एक सीन पर आपत्ति जताई, जिसमें छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल को नाचते हुए दिखाया गया है। उन्होंने फिल्म को रिलीज से पहले विशेषज्ञों को दिखाने की मांग की थी। महाराष्ट्र के मंत्री ने चेतावनी दी थी कि छत्रपति संभाजी के सम्मान को नुकसान पहुंचाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब, फिल्म के निर्देशक निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने खुलासा किया कि राज ठाकरे से मिलने के बाद उन्होंने फिल्म से इस दृश्य को हटाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


29 जनवरी को फिल्म देखेंगे विशेषज्ञ
‘छावा’ के निर्देशक ने राज ठाकरे से मुलाकात की और उसके बाद फिल्म से सीन हटाने का मन बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में संभाजी महाराज का किरदार शिवाजी सावंत की पुस्तक ‘छावा’ से प्रेरित है, जिसमें संभाजी को 20 वर्षीय योद्धा के रूप में दर्शाया गया है। हालांकि, सीन से आहत लोगों के सम्मान में, उटेकर ने डांस सीन को हटाने का फैसला किया, इस बात पर जोर देते हुए कि डांस छत्रपति संभाजी महाराज की विरासत से अधिक महत्वपूर्ण नहीं है। निर्देशक ने मंत्रियों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए फिल्म की रिलीज से पहले इतिहासकारों को फिल्म देखने के महत्व पर जोर दिया। उटेकर ने बताया कि 29 जनवरी को एक विशेष प्रीमियर शो आयोजित किया गया है, जिसमें इतिहासकार और विशेषज्ञ शामिल होंगे जो अपना मार्गदर्शन देंगे।

विज्ञापन

लक्ष्मण उटेकर ने क्या कहा?
पत्रकारों से बात करते हुए उटेकर ने कहा, "राज ठाकरे से मुलाकात उनकी सलाह लेने के लिए थी। इतिहास के बारे में उनका ज्ञान, खास तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में, बहुत ज्यादा है। उन्होंने बदलावों के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए, जिन्हें हम लागू करेंगे। जहां तक छत्रपति संभाजी महाराज के 'लेजिम' वाले दृश्य की बात है, तो हम उसे हटा देंगे। हमारा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।" उटेकर ने कहा, "हम इस दृश्य को हटा रहे हैं, क्योंकि यह फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा नहीं है। अगर लोगों को लगता है कि सीन गलत है, तो हम यह बदलाव करने के लिए तैयार हैं। हमारा लक्ष्य हमेशा छत्रपति संभाजी महाराज की महानता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करना और उनका सम्मान करना रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: छावा के रिलीज से पहले उदय सामंत ने की विशेषज्ञों को दिखाने की मांग, फिल्म निर्माता को दी चेतावनी


उदय सामंत ने क्या कहा था?
यह फैसला महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत की आपत्ति के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म की इतिहासकारों और विद्वानों द्वारा समीक्षा की जानी चाहिए, ताकि यह जाना जा सके कि इसमें कोई आपत्तिजनक सीन नहीं है। ट्विटर पर सामंत ने कहा, "यह खुशी की बात है कि धर्म के रक्षक और स्वतंत्रता के रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक हिंदी फिल्म बनाई जा रही है। दुनिया को छत्रपति का इतिहास समझाने के लिए इस तरह के प्रयास आवश्यक हैं। हालांकि, कई लोगों ने अपनी राय व्यक्त की है कि इस फिल्म में कुछ आपत्तिजनक सीन हैं। हमारा रुख यह है कि इस फिल्म को विशेषज्ञों और जानकार लोगों को दिखाए बिना रिलीज नहीं किया जाना चाहिए। महाराज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली कोई भी बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Controversy: रिलीज से पहले विक्की कौशल की 'छावा' पर विवाद, संभाजी और येसूबाई के डांस पर उठे सवाल


‘छावा’ के बारे में
‘छावा’ मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है। यह फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ‘छावा’ से रूपांतरित है और इसमें विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed