{"_id":"663b1f57998185f7650d41ac","slug":"shabana-azmi-talks-about-pay-disparity-says-when-women-centric-films-start-making-money-it-will-change-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shabana Azmi: शबाना को दीपिका और आलिया लगती हैं बदलाव की बयार, बोलीं- हीरो को अब सेकंड लीड में काम करने के..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shabana Azmi: शबाना को दीपिका और आलिया लगती हैं बदलाव की बयार, बोलीं- हीरो को अब सेकंड लीड में काम करने के..
Wed, 08 May 2024 12:14 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 08 May 2024 12:14 PM IST
सार
शबाना आजमी का मानना है कि बॉलीवुड का यह दौर अभिनेत्रियों के लिए अच्छा है। इस समय मेनस्ट्रीम सिनेमा में हीरोइन के लिए बढ़िया किरदार लिखे जा रहे हैं। वे कहती हैं, 'आज बॉलीवुड में महिलाओं के लिए कई अलग तरह की भूमिकाएं लिखी जा रही हैं।
विज्ञापन
शबाना आजमी आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शबाना आजमी साल 2024 में फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरा करने वाली हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। शबाना आजमी अक्सर महिलाओं के हक के लिए बातें करती दिखाई देती हैं। हाल ही में उन्होंने आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के बारे में कई बातें कहीं। साथ ही साथ वे बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को मिलने वाली फीस पर भी अपने विचार रखती नजर आईं।
बॉलीवुड में हो रहा है बदलाव
शबाना आजमी का मानना है कि बॉलीवुड का यह दौर अभिनेत्रियों के लिए अच्छा है। इस समय मेनस्ट्रीम सिनेमा में हीरोइन के लिए बढ़िया किरदार लिखे जा रहे हैं। वे कहती हैं, 'आज बॉलीवुड में महिलाओं के लिए कई अलग तरह की भूमिकाएं लिखी जा रही हैं। अब अभिनेत्रियों के लिए उम्र की सीमा नहीं है। किसी भी उम्र की अभिनेत्री को अच्छे किरदार में देखा जा सकता है'।
सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, लिखा स्पेशल नोट
विज्ञापन
आलिया और दीपिका हैं बदलाव की बयार
शबाना आजमी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'पहले बॉलीवुड की फिल्मों में महिलाओं को सोच कर बहुत कम किरदार लिखे जाते थे। अब आप देखिए दीपिका और आलिया कितने शानदार रोल निभाती नजर आती हैं। आने वाले दिनों में हीरो सेकंड लीड में नजर आएंगे। इसके लिए उन्हें तैयार रहना चाहिए। उनको काम करते हुए देखकर लगता है कि बॉलीवुड बदल रहा है।
पत्नी नताशा के जन्मदिन को वरुण धवन ने बनाया स्पेशल
वेतन की असमानता जल्दी खत्म होगी
शबाना आजमी पिछले साल करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अहम भूमिका निभाती नजर आई थीं। जब उनसे पूछा गया कि वे बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को कम फीस मिलने पर क्या राय रखती हैं। इस सवाल के जवाब में शबाना कहती हैं, 'धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। जब महिलाओं पर आधारित फिल्में बॉलीवुड में बनेंगी और बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया प्रदर्शन करेंगी तब वेतन की असमानता भी खत्म हो जाएगी'।